Yoga Girl Parineeti: जोधपुर की योगा गर्ल परिणीति बिश्नोई एक बार फिर से चर्चा में है. क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा कि प्रेरणा किसी से भी मिल सकती है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो. परिणीति, आप वाकई असाधारण हैं.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Yoga Girl Parineeti: राजस्थान के जोधपुर की योगा गर्ल परिणीति बिश्नोई एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार चर्चा का विषय है क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर द्वारा अंर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर परिणीति बिश्नोई का योगा करते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना फिर से चर्चा में है.
क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. सचिन तेंदुलकर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रेरणा किसी से भी मिल सकती है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो. परिणीति, आप वाकई असाधारण हैं. तेंदुलकर द्वारा वीडियो शेयर करने पर परिणीति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि क्रिकेट के भगवान ने मेरा वीडियो शेयर किया है.
परिणीति के विडियो देखकर कोई नहीं कह सकता है कि महज 11 साल की बच्ची इतना अच्छा योगा कर सकती है. परिणीति ना केवल स्वयं योगा करती है बल्कि अपने घर पर आसपास के लोगों को भी योगा करने के लिए प्रेरित करती है. स्वस्थ रहने के लिए योग से अच्छी कोई दवा नहीं हो सकती है.
परिणीति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने आज तक दो लाख से अधिक लोगो को नि:शुल्क योगा सिखाया है, तो वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्य मंत्री केके बिश्नोई राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानसिंह को आज तक योगा को लेकर टिप्स भी दिए हैं.
यह भी पढ़ें- जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो यात्रियों से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट
परिणीति ने बताया कि उसने पांच साल की उम्र से ही योगा करना शुरू कर दिया था. सात साल की होने पर उसने लोगों को नि:शुल्क योग सिखाना शुरू किया और 11 साल की होते-होते कई बड़ी हस्तियों को योगा के टिप्स दे चुकी हैं. खेलने की उम्र में लोगों के लिए जोधपुर की परिणीति प्रेरणा बन रही हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!