Jodhpur News: जोधपुर के बाहरी इलाकों में इन दोनों पानी की भयंकर किल्लत चल रही है. लोग पानी की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर के बाहरी इलाकों में इन दोनों पानी की भयंकर किल्लत चल रही है. कुछ दिनों पूर्व केरू गांव के पास केरु प्रधान पानी की टंकी पर चढ़ गई तो आज जयपुर रोड पर स्थित बनाड़ गांव में लोगों ने जलदाय विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पानी की मांग की.
दरअसल बनाड़ शहर का बाहरी इलाका है इस इलाके में पानी की कीमत लंबे समय से देखी जा रही है. जलदाय विभाग की लाइन पुरानी हो चुकी है और यहां आबादी अब कई गुना बढ़ चुकी है. रोजाना नए पानी के कनेक्शन हो रहे हैं, जिसके चलते टेल एंड तक पानी नहीं पहुंच पाता.
लोग पानी की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों के कान पर जुह तो नहीं रेंगी. कुछ दिनों पूर्व भी लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और पानी की मांग की थी. आज एक बार फिर बड़ी संख्या में बनाड़ गांव के ग्रामीण इकट्ठा हुए और जनता विभाग के कार्यालय पहुंचे. आरएलपी नेता राजेंद्र छतरवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान विभाग के कर्मचारियों को ज्ञापन सौंपा गया.
जयपुर रोड पर स्थित है बनाड़
जयपुर रोड पर शहर की सीमा से सटा बनाड गांव है, जहां पिछले लंबे समय से पानी की किल्लत चल रही है. अब इस गांव में चारों तरफ घनी आबादी बस चुकी है और शहरी सीमा में यह गांव शामिल हो चुका है.
इस गांव में कई कालोनियां बस चुकी हैं लेकिन जलदाय विभाग के पास संसाधन पुराने समय अनुसार ही है पुराने समय में जितना पानी दिया जा रहा था. उतना ही पानी इलाके में सप्लाई किया जाता है, जिसके चलते कई इलाकों तक पानी नहीं पहुंच पाता. स्थानीय निवासी राजेंद्र अग्रवाल के अनुसार, शहर का बाहरी इलाका है, यहां क घरों की आबादी है. साथ ही यहां के लोगों का पशुपालन भी मुख्य व्यवसाय है, जिसके चलते महंगा पानी खरीदना पड़ रहा है.
Reporter- Bhupendra Bishnoi
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!