Jodhpur News: कारखाने में घुसकर पिता-पुत्रों से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur News: जोधपुर के फलोदी पुलिस ने कारखाने में घुसकर पिता-पुत्रों से मारपीट करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया. फिलहाल मामले की जांच जारी है. 

Jodhpur News: कारखाने में घुसकर पिता-पुत्रों से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Jodhpur News

Phalodi, Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर के फलोदी मलार रिण स्थित एक कारखाने में घुसकर पिता-पुत्रों से मारपीट करने के प्रकरण में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक फलोदी कुंदन कंवरिया ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण व वृताधिकारी अचल सिंह देवड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा और टीम ने यह कार्रवाई की.

Add Zee News as a Preferred Source

22 जून को परिवादी अजीज खां निवासी चारणाई ने रिपोर्ट दी थी कि वह अपने बेटे बरकत और बशू के साथ मलार रिण स्थित पीओपी कारखाने पर मौजूद था. इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अमरदीन और अन्य साथी कैंपर से आकर लाठियों से हमला कर तीनों को घायल कर फरार हो गए.

प्रकरण में पहले में तीन आरोपी उर्स, गनीखां व शेख जायद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था. इसके बाद निरंतर तलाश कर 10 सितंबर 2025 को अन्य तीन आरोपी बरियाम खां, अता मोहम्मद और अमरदीन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी के नाम
अमरदीन पुत्र अलादीन, बरियाम खां पुत्र मेहरे खां, अता मोहम्मद पुत्र हमीद खां है. जांच में सामने आया कि परिवादी अजीज खां और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश और कई मुकदमे बाजी चल रही है.

इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया. अजीज खां थाना जाम्बा का हिस्ट्रीशीटर है. वहीं, आरोपी बरियाम खां व अता मोहम्मद पर भी मारपीट और एससी/एसटी एक्ट सहित कई प्रकरण दर्ज हैं.

वहीं, जोधपुर के भड़ला में युवकों से मारपीट और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी कुन्दन कंवरिया ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे. इसी क्रम में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस थाना बाप प्रभारी निरीक्षक रमेश ढाका ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी चुतरसिंह पुत्र पदमसिंह राजपूत निवासी अवाय थाना नाचना को दबोचा. आरोपी सुरक्षा कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड है और उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि चोरी के शक में पीड़ित युवकों के साथ मारपीट की गई थी.

दिनांक 06 सितम्बर की रात लगभग 2 बजे पीड़ित गेनाराम मेघवाल अपने साथी मदनलाल के साथ रोला गांव जा रहा था. तभी आरोपियों ने घेरकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जबरन गाड़ी में डालकर लाठी-डंडों व बेल्ट से पिटाई की. मामले का वीडियो वायरल होने पर पीड़ित ने 8 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस पर थाना बाप में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें ताजा नाम चुतरसिंह का है. आरोपी से पूछताछ और आगे की जांच जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author