&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: जोधपुर आयुक्तालय के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में स्टेडियम सिनेमा इलाके में गैंगवार के चलते हुई फायरिंग के मामले में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है और पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के बारे में बताते हुए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने कहा कि स्टेडियम सिनेमा इलाके में हुई फायरिंग को पुलिस ने गंभीरता से लिया और टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को भेजा गया.
तकनीकी सूचना सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीमों ने तीनों आरोपियों को अजमेर से गिरफ्तार किया है पकड़े गए तीनों आरोपी एनसीआर गैंग के है इन तीनों आरोपियों के नाम आकाश उर्फ एनसीआर,दुष्यंत और मोहित सांखला उर्फ बाबू माली है तीनों आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के हैं पुलिस की टीमों ने इन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.
इन अपराधियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 111 संगठित गिरोह बनाकर अपराध के तहत भी पुलिस की टीमों ने कार्रवाई शुरू की है. दरअसल स्टेडियम सिनेमा के पास एनसीआर गैंग और टांटिया गैंग में विवाद हुआ था बताया जा रहा है कि टांटिया गैंग ने एनसीआर गैंग को राजीनामा के लिए बुलाया और इस दौरान दोनों में विवाद हो गया एक दूसरे पर पेशकश के हमले की कोशिश की गई और इसी दौरान एनसीआर गैंग के सदस्य ने फायर खोल दिया एनसीआर गैंग के इन तीनों बदमाशों पर तीन फायर करने के आरोप है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और टाटिया गैंग के सदस्यों ने कुछ दूरी पर पुलिस की चौकी में भाग कर जान बचाई.
गैंगवार पर लगाम लगाने की तैयारी
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि जिस तरीके से इस गैंगवार के चलते फायरिंग की घटना हुई इसे पुलिस ने गंभीरता से लिया है और अब शहर में बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसको लेकर तमाम थाना अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!