जोधपुर पुलिस ने खंगाले 150 से ज्यादा CCTV, पकड़े 2 शातिर चोर

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में बासनी थाना पुलिस ने सांगरिया क्षेत्र स्थित दिया मोबाइल नामक दुकान में हुई रात की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. घटना 10 सितंबर 2025 की रात को हुई थी, जब दुकान को बंद कर मालिक घर चले गए थे. 

जोधपुर पुलिस ने खंगाले 150 से ज्यादा CCTV, पकड़े 2 शातिर चोर
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर के बासनी थाना पुलिस ने सांगरिया स्थित दिया मोबाइल की रात्रि नकबजनी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान और नगद बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार घटनास्थल के करीबन 150 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर, लगभग 800 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपियों को पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि शिकायत दिनांक 11.09.2025 को दुकानदार अशोक खत्री (पार्श्वनाथ सिटी) द्वारा की गई थी. शिकायत में बताया गया कि दुकान को 10.09.2025 की रात्रि करीब 10 बजे बंद कर घर जाने के बाद अगली सुबह दुकान खोलने पर कर्मचारियों ने छत और टीन शेड तोड़े मिलने तथा काउंटर पर रखे सामान बिखरे होने की सूचना दी. सीसीटीवी फुटेज में दो जवान उम्र के व्यक्ति मुंह बांधकर दुकान में प्रवेश करते और मोबाइल व अन्य सामान निकालते दिखाई दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना का संज्ञान लेते हुए बासनी थाना अध्यक्ष श्री नितिन दवे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर एमओबी व एफएसएल की सहायता से घटनास्थल का विस्तृत सर्वे व फोरेंसिक काम किया गया.आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और मार्गों के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान हुई. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी लगभग डेढ़ से दो महीने पूर्व सांगरिया में मजदूरी करने आए थे और दिन में दुकान की रेकी कर गए थे.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामानन्द चौहान व धुरी कुमार उर्फ चन्दन-दोनों बिहार निवासी के रूप में हुई. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 24 एन्ड्रॉइड मोबाइल फोन, 26 एडाप्टर सहित चार्जर, 01 स्मार्टवॉच, 04 ईयरबड्स व 18,500 रुपये नगद बरामद किए. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ में अन्य कई वारदातों के खुलासे होने की संभावना है.

इस कार्रवाई के दौरान जोधपुर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा व सहायक पुलिस आयुक्त (वृत्त पश्चिम) छवि शर्मा के निर्देश व पर्यवेक्षण में कार्रवाई को अंजाम दिया गया. आरोपी पुलिस रिमाण्ड हेतु 15.09.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने का उल्लेख भी पुलिस ने किया है. पुलिस ने कहा है कि शेष माल की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों व घटनाओं के संबंध में गहनता से पूछताछ व जांच जारी रहेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More