Jodhpur: AI के जरिए सीधे मिल सकेंगे पुलिस कमिश्रनर से! ऑनलाइन डाटा होगा रिकॉर्ड

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर आयुक्तालय में ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का का उपयोग किया जाएगा, जिससे अपराध पर नियंत्रण रखने के साथ सारा डाटा ऑन लाइन रिकार्ड हो जाएगा. 

Jodhpur:  AI के जरिए सीधे मिल सकेंगे पुलिस कमिश्रनर से! ऑनलाइन डाटा होगा रिकॉर्ड
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर आयुक्तालय में नए पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान के पद भार ग्रहण करने के बाद से ही नवाचार किए जा रहे हैं. बीकानेर रेंज आईजी से पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पद पर आने के बाद पुलिस की व्यवस्था एवं कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि बीकानेर एवं जोधपुर की कार्यशैली में काफी अन्तर है प्रदेश का दूसरा बड़ा महानगर है, तो अपराध भी है. ऐसे में अपराध को कम करने के लिए बदलते समय के साथ पुलिस भी हाईटेक हो रही है. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अब जोधपुर में ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का यानि एआई का उपयोग किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

एआई के उपयोग से अपराध पर नियंत्रण होने के साथ अपराधियों पर हर समय तकनीक के जरिए भी नजर रहेगी, जिससे अपराध में कमी आएगी. इसके अलावा बात करें तो एआई के उपयोग से ट्रैफिक मेनेजमेंट में भी राहत मिल सकेगी. उन्होने कहा कि जल्द ही पुलिस आयुक्तालय में स्वागत एप्प भी शुरू हो जाएगा.

इसके जरिए फरियादियों को अब इंतजार नही करना होगा बल्कि वे ऑनलाइन समय लेकर ही आयुक्तालय आ सकते हैं, जिससे उनको सब रिकार्ड एवं डॉटा ऑन लाइन हो जाएगा. उनकी शिकायत को लेकर भी ऑन लाइन होने से मॉनिटरिंग होगी ताकि निवारण कब हुआ, इसकी जानकारी भी मिल सकेगी.

इसके साथ ही कहा कि आगामी 15 अगस्त का कार्यक्रम जोधपुर में होने से उसको लेकर भी तैयारिया चल रही हैं. इस बार बरकतल्लुआ स्टेडियम में मुख्य समारोह के दोरान फेस रिडिंग एप्प का उपयोग किया जाएगा ताकि जो संदिग्ध है उनको स्टेडियमें प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author