जोधपुर में लव कुश रामायण पर बवाल, पूनम पांडे के मंदोदरी रोल पर विरोध प्रदर्शन

Jodhpur Ramleela Row: जोधपुर में लव कुश रामायण रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को मंदोदरी का किरदार दिए जाने पर विवाद भड़क गया है। विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताया, जबकि स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं.

जोधपुर में लव कुश रामायण पर बवाल, पूनम पांडे के मंदोदरी रोल पर विरोध प्रदर्शन
Image Credit: Jodhpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jodhpur News: जोधपुर में लव कुश रामायण रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे द्वारा मंदोदरी का किरदार निभाए जाने को लेकर विवाद भड़क गया है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने इसका विरोध जताया है, वहीं स्थानीय स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं. परंपरा के अनुसार, जोधपुर को रावण का ससुराल माना जाता है, जिसके कारण यह मुद्दा स्थानीय भावनाओं से जुड़ गया है.


रावण का ससुराल मंडोर
जोधपुर के पास स्थित मंडोर को प्राचीन काल से रावण का ससुराल माना जाता है. कथा के अनुसार, रावण की पत्नी मंदोदरी मंडोर की निवासी थीं और रावण ने यहीं उनका विवाह किया था. इस मान्यता के चलते दशहरा के दिन रावण दहन के बाद श्रीमाली समाज शोक मनाता है. समाज के लोग रावण वध के बाद स्नान आदि करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं. इसी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कारण मंदोदरी के किरदार को पवित्र और आदर्श माना जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source


पूनम पांडे 'अयोग्य' महिलाओं का जोरदार विरोध
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदोदरी जैसा पवित्र चरित्र आज के दौर में भी आदर्श है, लेकिन पूनम पांडे का सार्वजनिक छवि इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं है. उन्होंने मांग की है कि किसी नाटक या रामलीला के लिए अभिनेत्री का चयन उसके चरित्र और योग्यता के आधार पर होना चाहिए. विशेष रूप से महिलाओं ने इस चयन पर कड़ी आपत्ति जताई है. उनका तर्क है कि पूनम पांडे का विवादास्पद इतिहास इस पवित्र भूमिका के अनुरूप नहीं है.


पुतला दहन के साथ प्रदर्शन, चेतावनी भरा ऐलान
विरोध की तीव्रता को दर्शाते हुए कुछ लोगों ने पूनम पांडे का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मंदोदरी का किरदार बदलकर किसी योग्य और सात्विक छवि वाली अभिनेत्री को नहीं दिया गया, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे. उनका कहना है कि सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनाओं का सम्मान करना आवश्यक है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More