Jodhpur Road Accident: जोधपुर में 11 ऊंटों को कुचला, 8 की मौत, रोड पर जाम

Jodhpur Road Accident: "जोधपुर के ओसियां में दर्दनाक सड़क हादसा! अज्ञात वाहन ने 11 ऊंटों को कुचला, 8 की मौके पर मौत, 3 घायल. चालक फरार, सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी.

Jodhpur Road Accident: जोधपुर में 11 ऊंटों को कुचला, 8 की मौत, रोड पर जाम

Jodhpur Road Accident: जोधपुर के ओसियां में बीती रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात वाहन ने 11 ऊंटों को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में 8 ऊंटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गए.'

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है, ताकि दोषी को पकड़कर न्यायिक कार्रवाई की जा सके. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए.

इस दौरान भोजासर थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

हादसे की खबर फैलते ही लोग रोड पर जमा हो गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एक ऊंटनी के गर्भ से बच्चा बाहर आ गया. लोगों ने मांग की - की भारतमाला परियोजना के बाद से इस हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है. रात में गश्त बढ़ाई जाए और पशु चेतावनी के संकेतक लगाये जाएं


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। गुस्साए लोग प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने कहा- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ऊंटनी के गर्भ से बच्चा बाहर आ गया। उन्होंने कहा- भारतमाला परियोजना के बाद से इस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो गई है। प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मार्ग पर पशु चेतावनी के संकेतक लगाए जाएं। रात में गश्त बढ़ाई जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया और अब फरार गाड़ी के ड्राइवर की तलाश के लिये सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. हादसे के बाद रोड को लोगों ने जाम कर दिया और जिसे थानाधिकारी ने समझाइश के बाद खुलवाया.

Trending news