वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज,अमृत सरोवर बनाड में जिलास्तरीय समारोह

Jodhpur News: वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का जिला स्तरीय समारोह बनाड़ क्षेत्र के अमृत सरोवर पर आयोजित किया गया.

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज,अमृत सरोवर बनाड में जिलास्तरीय समारोह

Jodhpur News: वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का जिला स्तरीय समारोह बनाड़ क्षेत्र के अमृत सरोवर पर आयोजित किया गया. जिले के प्रभारी मंत्री व शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि प्रभारी सचिव दिनेश शर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने की.

इस अवसर पर जल संरक्षण की जागरूकता के लिए सरोवर के जल की पूजा अर्चना की गई और सरोवर के आसपास पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है. राजस्थान सरकार ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान शुरू किया है.

वर्षा जल को बचाना एक जन आंदोलन बने इसमें कुएँ बवाड़िया तालाब इन की सफाई करना और उनके पानी के आवक को सुगम बनाना हमारे पानी के स्रोतों का पूजन करना, क्योंकि जिसकी हम पूजा करते हैं उसको नुकसान नहीं पहुंचते.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

हम मांगलिक कार्यक्रमों में भी जल की पूजन करने के लिए जाते हैं. पानी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए, क्योंकि पानी की मात्रा अगर कम होती है तो हमने देखा है आज से 40 से 50 वर्ष पूर्व ट्यूबवेल नहीं हुआ करते थे. ग्राउंड लेवल पानी ऊपर तक था 5 से 10 मीटर पर पर्याप्त पानी मिल जाता था. आज वह स्थिति नहीं रही है आज 600 से 700 मी नीचे ट्यूबवेल खोदना पड़ता है.

जल संरक्षण की दिशा में पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है. 3.5 हजार लीटर पानी हर वर्ष रिचार्ज करना आवश्यक है. सभी से आग्रह है कि पानी बचाएं पॉलिथीन से दूरी बनाएं पर्यावरण को स्वस्थ रखे प्रदूषित न करें. उन्होंने आगे कहा कि मैं समूचे राजस्थान की जनता से आग्रह करूंगा कि पानी का सदुपयोग करें.

अधिक से अधिक पानी का रिचार्ज हो इस तरह के कार्य करें पानी के आवक के रास्ते खोले हुए बावड़ियों को साफ करें. उन्होंने कहा कि पॉलिथीन पर कारवाई करने से रोकथाम हो सकती है, तो वहीं पानी आवक रास्ते में अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है.

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने पर्यावरण दिवस पर कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है. हमारी सरकार ने जल संरक्षण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम रखे हैं, वृक्षारोपण वन संरक्षण आम लोगों को इस दिशा में जागरूक कर रहे हैं पर्यावरण का संतुलन बनाए रखें पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली वस्तुओं से दूरी बनाएं.

जिला स्तरीय समारोह में मंत्री दिलावर ,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,भाजपा शहर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी,पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम सिरवी,पूर्व जेडीए चैयरमेन महेन्द्रसिंह राठौड,जिले के प्रभारी सचिव व आईएएस दिनेश कुमार,संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह,जिला कलेक्टर गोरव अग्रवाल,जिला परिषद सीईओ धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे.

Trending news