Viral Video: जोधपुर की नन्ही घुड़सवार! 9 साल की उम्र ऐसी कलाकारी देख लोगों के उड़े होश

Rajasthan Viral Video: जोधपुर की 9 वर्षीय प्रांजल मंगल का घुड़सवारी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग उसके आत्मविश्वास और प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं.

Viral Video: जोधपुर की नन्ही घुड़सवार! 9 साल की उम्र ऐसी कलाकारी देख लोगों के उड़े होश
Image Credit: Jodhpur Viral Video

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले की 9 साल की बच्ची प्रांजल मंगल का घुड़सवारी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. प्रांजल की घोड़े पर सधी हुई सवारी और आत्मविश्वास से भरपूर अंदाज ने सभी को चौंका दिया है. इतनी छोटी उम्र में इस स्तर की दक्षता दिखाना वाकई काबिल-ए-तारीफ है. खास बात यह है कि प्रांजल का यह हुनर किसी बड़ी ट्रेनिंग एकेडमी से नहीं, बल्कि निजी स्पोर्ट्स क्लब से अभ्यास के दम पर निखरा है.

गांव से निकलकर घुड़सवारी के मैदान तक
प्रांजल जोधपुर के विनायकीया गांव की रहने वाली है. बचपन से ही उसे घोड़ों से बेहद लगाव था. यही लगाव धीरे-धीरे घुड़सवारी में रुचि में बदल गया. अब प्रांजल नियमित रूप से अभ्यास करती है और उसके वीडियो देखकर कई लोग हैरान हैं कि मात्र 9 साल की बच्ची इतनी कुशलता से घोड़ा दौड़ा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर मिल रही खूब सराहना
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रांजल के आत्मविश्वास की तारीफ करते नहीं थक रहे. लोग उसे एक उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वह आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेगी. प्रांजल की इस प्रतिभा के पीछे उसके परिवार का पूरा सहयोग है. निजी स्पोर्ट्स क्लब में वह नियमित अभ्यास करती है, जहां प्रशिक्षक भी उसकी लगन और निपुणता से काफी प्रभावित हैं.

घुड़सवारी में भविष्य तलाशती नन्हीं राइडर
प्रांजल मंगल की यह कहानी न सिर्फ जोधपुर बल्कि पूरे राजस्थान और देश के लिए प्रेरणा है. वह इस उम्र में जो कर रही है, वह कई युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है. प्रांजल ने यह साबित कर दिया है कि जुनून और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है, चाहे उम्र कोई भी हो.

रिपोर्टर- राकेश भारद्वाज

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.