&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा आज जोधपुर प्रवास के दौरान कहा कि राष्ट्र प्रथम होना चाहिए, जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है लेकिन कुछ पार्टियों की प्रतिक्रिया राष्ट्रीय एकता के खिलाफ है. ट्रम्प ने भारत की अर्थ व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया है.
दरअसल अब अमेरिका सीधा नहीं बल्कि पाकिस्तान के जरिए अटैक का प्रयास किया जा रहा है. क्या सभी पार्टी ऐसे मुद्दे पर देश की सभी पार्टी एक होगी या खुशिया मनाएगी.
बात यह है कि ट्रंप जिस तरह से तोड़ने का प्रयास कर रहा है. ऐसे समय में भारत माता पहले होनी चाहिए, पार्टियां तो आती-जाती रहेगी लेकिन हम को एक रहने की आवश्यकता है. अलग-अलग होने की बजाय देश और राष्ट्र प्रथम होना चाहिए.
कश्मीर में क्या हुआ, पाकिस्तान ने हमेशा धोखा किया है. दोस्ती के नाम पर हमारे जवान शहीद हो गए. धारा 370 की बात ही नहीं होती, हमने समझौता नहीं किया होता तो आज कई बहन-बेटियों का सुहाग नहीं उजड़ता. ऐसे में अमेरिका सीधे लड़ने की बजाय पाकिस्तान के जरिए लड़ने का प्रयास कर रहा है.
ऐसे में हमारे देश के युवाओं के देश के नाम पर एक होने की आवश्यकता है, जब तक हम आपस में एक नहीं होंगे. पाकिस्तान और अमेरिका जैसे देश इसी तरह से हमको तोड़ने का प्रयास करेंगे. बिट्टा ने कहा राजस्थान के युवा अधिंकाश सेना में मैं तो चाहता हूं कि हमारे पंजाब की हवा नहीं लगे. देश की सेवा का जज्बा होना आवश्यक है. स्कूलों में स्काउट, एनसीसी जैसे कार्यक्रम लगातार संचालित हो ताकि युवा आने वाले समय में देश की सेवा के लिए तैयार हो सकें.
हमें कनाड़ा जाने की क्यों आवश्यकता है? अमेरिका जाने की हमारा भारत देश महान है. ऐसे में यहा पर भी बहुत कुछ है, देश की सेवा के लिए हमे एक रहने जरूरी है. कही जाने की जरूरत नहीं है. भारत अपने आप में मजबूत हैं. ऐसे में युवाओं को देश प्रथम के बारे में सोचने की आवश्यकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!