Jodhpur News: पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. इस समय 42 डिग्री से ऊपर पारा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं जताई है.
Trending Photos

Jodhpur News: पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, तापमान 42 डिग्री से ऊपर चल रहा है और लोग गर्मी से बचने के लिए जगह ढूंढते नजर आ रहे हैं. संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में मरीज और उनके साथ आने वाले परिजनों को गर्मी से बचने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का कहर चल रहा है, 42 डिग्री से ऊपर चल रहा पारा. मथुरादास माथुर अस्पताल में टेंट लगाया गया. कूलर और पानी की भी व्यवस्थाएं की गई ताकि मरीज और उसके परिजनों को गर्मी से राहत मिले.
जोधपुर संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग के बाहर टेंट लगाए गए हैं. टेंट में बड़े कुलर लगाए गए हैं और उनमें लगातार पानी भरकर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा जा रही है. ठंडे पानी के लिए जगह-जगह कैंपर लगाए गए हैं ताकि लोगों की प्यास बुझ सकें.
वहीं, अस्पताल के भीतर भी बड़ी संख्या में कलर की व्यवस्था की गई है और जो एसी खराब थी उन्हें भी सही करवाया गया है. मरीज और परिजन भी अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था देखकर संतुष्ट है.
अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि गर्मी की चपेट आने वाले मरीजों के लिए विशेष वार्ड की व्यवस्था की गई है और इनमें आईस ओर तमाम दवाइयां की व्यवस्थाएं की गई है. गर्मी से बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वो दोपहर के वक्त घर से कम बाहर निकले और जिन लोगों के दवाइयां चल रही है वो लोग गर्मी से बचें.
बहरहाल जोधपुर में गर्मी का दौर जारी है और लोग गर्मी से बचने के लिए दोपहर के वक्त घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं जताई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!