Jodhpur: हिरण शिकार और पेड़ों की कटाई पर गूंजे सवाल, वन विभाग पर गंभीर आरोप

Rajasthan News: जोधपुर के बाला गांव में हिरण शिकार और खेजड़ियों की अवैध कटाई के विरोध में विश्नोई टाइगर फोर्स के बैनर तले वन्यजीव प्रेमियों ने झालामंड स्थित वन भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया.

Jodhpur: हिरण शिकार और पेड़ों की कटाई पर गूंजे सवाल, वन विभाग पर गंभीर आरोप
Image Credit: Jodhpur News

Rajasthan News: जोधपुर जिले के बाला गांव में हुए हिरण शिकार प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करने और प्रदेश में हो रही लगातार खेजडियो की कटाई के विरोध में वन्यजीव प्रेमियों ने आज जोधपुर झालामंड स्थित वन भवन पर प्रदर्शन किया विश्नोई टाइगर फोर्स के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने वन भवन पर नारेबाजी की और वन विभाग के कर्मचारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए.

वन्य जीव प्रेमियों ने बताया कि बाला गांव में दो हीरो का शिकार हुआ इसके बाद वन्य जीव प्रेमियों ने वहां प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की बिलाड़ा वन विभाग के रेंजर की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए पर्यावरण प्रेमियों ने वन विभाग के अधिकारियों से बिलाड़ा रेंजर पर सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि अगले 5 दिनों में इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तो वन विभाग जोधपुर और जयपुर पर प्रदर्शन किया जाएगा और आंदोलन को तेज दिया जाएगा

Add Zee News as a Preferred Source

प्रदेश में हो रही खेजड़ी कटाई पर नाराजगी जाहिर की.
वन्य जीव प्रेमियों ने वन भवन झालामंड में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और प्रदेश में लगातार हो रही खिजड़ियों की कटाई पर सवाल खड़े किए वन्यजीव प्रेमियों ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में लगातार हो रही खेजडियो की कटाई से यहां के पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और प्राकृतिक संतुलन भी लड़खड़ा जाएगा. वन्य जीव प्रेमियों ने सरकार से खेजड़ी कटाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की.

पेड़ों की कटाई पर जुर्माना राशि बढ़ाने की मांग
वन्य जीव प्रेमियों ने झालामंड वन भवन पर प्रदर्शन करते हुए पेड़ों की कटाई पर जुर्माना राशि बढ़ाने की मांग की वन्यजीव प्रेमियों ने बताया कि फिलहाल राजस्थान में जुर्माना राशि बहुत कम है, जिसके चलते कोई भी व्यक्ति आसानी से पेड़ काट देता है और उसे झुरमाने को भर देता है. यदि इस राशि को बढ़ा दिया जाए, जिससे पेड़ों की कटाई पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More