&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: जोधपुर जिले के बालेसर कस्बे में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई. रामदेवरा जा रहा एक युवक नशे की हालत में लूट की नीयत से महिला के घर घुसा और रोकने पर चाकू मार दिया. चीखने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह गिरकर घायल हो गया. पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से महिला को एमडीएम रेफर किया गया.
जानकारी के अनुसार रामदेवरा जा रहा एक श्रद्धालु बालेसर कस्बे के नया बस स्टेशन के पीछे सिलावटो का बास में लूट की नीयत से नशे की हालत में चाकू लेकर घुसा और वहां पर एक महिला के घर में घुसने की कोशिश की. घर के बाहर बैठी महिला ने रोकने का प्रयास किया तो उसे युवक ने महिला के सिर में चाकू घोंप दिया. महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़ कर आए और आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पीछे भागे तो नशे की हालत में नीचे गिर जाने से उसके सिर में भी पत्थर से चोट लगने से वो भी घायल हो गया. वहीं पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ कर अस्पताल ले गई, जहां से उपचार के बाद पुलिस थाने ले जाया गया. वहीं महिला के भी बालेसर सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद एमडीएम अस्पताल जोधपुर रेफर किया गया है.
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कस्बे से होकर गुजरने वाले रामदेवरा श्रद्धालुओं की काफी भीड़ भाड़ थी. अन्य श्रद्धालुओं के बीच में से एक श्रद्धालु नशे से लोटपोट होकर लूटपाट की नीयत से बालेसर कस्बे के सिलावटों की कॉलोनी में घुसे. जब यह युवक एक दीवार से फांदकर अंदर गए तो महिलाओं ने देख लिया महिलाओं ने उनको टोका तो महिलाओं से कहा मैं सबको मार दूंगा तो महिलाएं दौड़-दौड़ कर अपने-अपने घरों में चली गई और दरवाजे बंद कर दिए. एक 50 वर्षीय महिला सायर बानो पत्नी पूनम खान जो घर के बाहर खाट पर सोई हुई थी. उसने उस युवक को टोका तो युवक ने उस महिला के सिर में चाकू घोंप दिया. यह देखकर महिला जोर-जोर से चिल्लाई तो आसपास के लोग दौड़कर आए आरोपी युवक को पकड़ लिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!