&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: कोरोना काल के बाद लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद आखिरकार श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर लालगढ़ जैसलमेर ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया है. इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. कस्बे में स्थित श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर लालगढ़ जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हुआ. इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन के चालक व परिचालक का फूल व साफा पहनाकर स्वागत किया. ट्रेन के ठहराव पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उपस्थित लोगों ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के प्रति आभार प्रकट किया.
गौरतलब है कि जैसलमेर-जोधपुर रेलवे मार्ग पर लाठी रेलवे स्टेशन स्थित है. जैसलमेर जाने वाली प्रत्येक रेल लाठी से होकर गुजरती है, लेकिन कोरोना काल में सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद हो गया था. इसके कारण विशेष रूप से भादरिया माता मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं तथा फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के दौरान आने वाले सैनिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है. साथ ही लाठी क्षेत्र के ग्रामीणों को भी बसों व अन्य साधनों से आवागमन करना पड़ रहा है तथा उन्हें रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
इस मामले को लेकर कई बार स्थानीय ग्रामीणों के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को ट्रेनों के ठहराव को लेकर अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपे, जिस पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अथक प्रयासों के बाद लालगढ़ जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया. कोरोना काल के बाद पहली बार श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर लालगढ़ जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता जेठूसिंह चौहान, गुलाब सिंह भाटी, पुर्व सरपंच लूणकरण सेन, तनसुख देवड़ा, रमेश देवड़ा, युवा नेता मोयब खां,सुंदरलाल दर्जी, विक्रम दर्जी, नरसींगाराम मेघवाल, लूणाराम भील, अजयसिंह, बागाराम भील, चेनाराम दर्जी, सुमार खां, सुभान खां, रवि पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि लाठी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तथा यहां पर ट्रेन के चालक व परिचालक का फूल व साफा पहनाकर स्वागत किया.
ये भी पढ़ें- अब सड़क नहीं, आसमान से दर्शन! दिल्ली से खाटू श्याम जी-सालासर धाम के लिए शुरू हो रही हेलीकॉप्टर सेवा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!