विज्ञापन के नाम पर आस्था से खिलवाड़, भगवान गणेश के हाथ में तेल की बोतल एडिट की

Jodhpur News : जोधपुर में एक तेल कंपनी ने आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए , गणेश जी  के हाथ में तेल की बोतल एडिट की

विज्ञापन के नाम पर आस्था से खिलवाड़, भगवान गणेश के हाथ में तेल की बोतल एडिट की
Image Credit: Jodhpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jodhpur News : जोधपुर शहर में एक विज्ञापन जहां चर्चा का विषय बना हुआ है, तो वही हिन्दूवादी संगठन के लोगों में भी आक्रोश दिखाई दे रहा है. एक कम्पनी की ओर से गणेश चौथ पर विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें प्रथम पूज्य भगवान गणेश के हाथों में तेल की बोतल देकर उन्हे अपना ब्रांड एम्बेसेडर बना दिया है.

हिन्दूवादी संगठन के लोगों का कहना है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है, हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है. इस तरह से कोई भी हमारे देवताओं को बाजारों में बेच रहा है .वह गलत है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. उनका कहना है कि कम्पनी माफी मांगे.

Add Zee News as a Preferred Source

हिन्दूवादी संगठन का कहना है कि हिन्दू देवताओं को इस तरह से तेल कम्पनी द्वारा बाजार बेचा गया है ,वो गैर कानूनी है इसके लिए नाराजगी जाहिर की है कहा कि देवताओं का अपमान सहन नहीं किया जाएगा.

भगवान गणेश के हाथों में ही तेल की बोतल रखकर उसे बेचने का तरीका निकाला गया है वो गलत है, लोगों का कहना है कि कम्पनी अपने फायदे के लिए हिन्दू देवताओं का उपयोग नही कर सकती है, लेकिन उसके बावजूद शहर में ऐसा हुआ है. कम्पनी को इसका खंडन करना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए.

तेल कम्पनी का ये विज्ञापन लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आमतौर पर विज्ञापन में भगवान को फोटो तो देखा जाता है .लेकिन कम्पनी ने तो हद कर दी भगवान गणेश के हाथ में अपने ही तेल की बोतल रखकर बड़ा विज्ञापन जारी कर दिया है. ऐसे में हर कोई आने वाले समय में भगवान का चित्रण अपने अपने लाभ के लिए करने लग जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More