Jodhpur News: जोधपुर शहर में मंडोर सहित आसपास के इलाके में धमाके की गूंज सुनाई दी, जिसके चलते एक बारगी तो क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई. यह आवाज फाइटर जेट हवा में ध्वनि की गति यानी लगभग 1225 किमी/घंटा (Mach 1) से तेज चलने लगती है, तो वह सोनिक बूम उत्पन्न करती है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर शहर में मंडोर सहित आसपास के इलाके में धमाके की गूंज सुनाई दी, जिसके चलते एक बारगी तो क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई. यह आवाज फाइटर जेट हवा में ध्वनि की गति यानी लगभग 1225 किमी/घंटा (Mach 1) से तेज चलने लगती है, तो वह सोनिक बूम उत्पन्न करती है.
पुलिस व सेना के अनुसार लड़ाकू विमान जब एयर बैरियर तोड़ता है, तो इस तरह का धमाका होता है, जिसे सोनिक बूम कहते हैं, घबराने की जरूरत नहीं है. कई किलोमीटर तक इसकी आवाज आती है. अफवाहों पर ध्यान न दें. सूत्रों की मानते तो ना केवल मंडोर बल्कि लाल सागर, माता का थान सहित कई क्षेत्रों में आवाज सुनाई दी.
इसके साथ ही दरवाजों एवं खिड़कियों में कम्पन भी महसूस किया गया. धमाके की आवाज सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है. भारतीय वायुसेना के तीन विमान रात्रि 8 से 8:05 बजे के बीच वापस आए, जिससे सोनिक बूम की घटना हुई. यह ध्वनि सुपरसोनिक गति से उड़ रहे विमानों की अचानक गति धीमी होने के कारण उत्पन्न हुई थी.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र के बावड़ी कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. राजस्थान रोडवेज बस और तेज रफ्तार ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में करीब 34 से अधिक यात्री घायल हो गए. हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बावड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन से अधिक यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था, जिसके कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही खेड़ापा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!