सफाई व्यवस्था को लेकर VDO को भड़के मदन दिलावर, बोले- आपके जैसा झूठा इंसान...

Jodhpur News: मंत्री मदन दिलावर जोधपुर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने लूणी पंचायत समिति में अधिकारियों की मीटिंग में हिस्सा लिया और अधिकारियों से साफ सफाई के बारे में सवाल जवाब किया.

सफाई व्यवस्था को लेकर VDO को भड़के मदन दिलावर, बोले- आपके जैसा झूठा इंसान...
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर जोधपुर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने लूणी पंचायत समिति में अधिकारियों की मीटिंग में हिस्सा लिया और अधिकारियों से साफ सफाई के बारे में सवाल जवाब किया. इस दौरान उन्होंने मंडोर पंचायत समिति के वीडीओ से भी सवाल पूछा इस पर मंडोर वीडीओ ने उन्हें कहा कि उनके क्षेत्र में सब जगह साफ सफाई है.

इस पर मंत्री जी ने उन्हें टोका और कहा कि मैं सुबह आपकी पंचायत समिति मंडोर में देवरिया में मौका निरीक्षण करके आया हूं और वहां साफ-सफाई नहीं होती है. वहीं वीडीओ के जवाब से मंत्री मदन दिलावर काफी नाराज नजर आए और उन्हें भरी मीटिंग में कहा कि आपके जैसा झूठा इंसान मैंने मेरी जिंदगी में नहीं देखा है.

Add Zee News as a Preferred Source

जब मैं खुद मौके पर जाकर आया हूं. इसके बाद भी आप मुझे गुमराह कर रहे हैं. उसके बाद उन्हें उन्होंने अन्य अधिकारियों से भी साफ-सफाई को लेकर सवाल किया और बाद में अधिकारियों को कहा कि मैं कहीं भी निरीक्षण कर सकता हूं और अगर मुझे कहीं कमी दिखाई दी, तो मैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा.

भले ही हमारे साथी मंत्री यहां बैठे हैं, लेकिन मैं उनसे माफी मांग लूंगा लेकिन साफ-सफाई को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि निश्चित रूप से इस बार अतिवृष्टि हुई है.

ऐसे में सभी अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके. उसके अलावा स्कूलों के जर्जर भवन को लेकर भी उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 1 लाख के करीब कमरे और स्कूले जर्जर हैं.

ऐसे में सभी जिलों के जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि जो जर्जर भवन है. उन्हें जमींदोज किया जाए और बच्चों की पढ़ाई खराब नहीं हो इसके लिए अन्य सुरक्षित स्थानों पर उनके पढ़ने की व्यवस्था की जाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More