बच्चे सड़कों पर खुद नहीं आते, ऐसी हरकतों पर हमारी नजर - मदन दिलावर

Jodhpur News : राजस्थान में सरकारी स्कूल के बच्चे आजकर सड़क पर या स्कूल गेट के आगे विरोध प्रदर्शन करते दिख रहे हैं, वजह है हाल ही में जारी की गयी प्रिंसिपल ट्रांसफर लिस्ट. मामले पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ी  बात कही है.

बच्चे सड़कों पर खुद नहीं आते, ऐसी हरकतों पर हमारी नजर - मदन दिलावर
Image Credit: Jodhpur News

Madan Dilawar on Students Protest : राजस्थान शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल ट्रांसफर ऑर्डर के बाद से स्टूडेंट्स प्रदर्शन करते या स्कूल गेट पर ताला जड़ते दिख रहे हैं. शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है. तो उधर स्कूल प्रशासन स्टूडेंट्स से समझाइश के प्रयास करते दिख रहे हैं. ट्रांसफर के आदेश के बाद से हो रहे विरोध प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री का बयान काफी सख्त है.

जिसको लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान दिया है. जोधपुर में सर्किट हाउस में आम लोगों से मुलाकात के दौरान शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अध्यापकों के तबादलों के बाद हो रहे प्रदर्शन पर नजर है, मंत्री दिलावर ने कहा कि “बच्चे सड़कों पर खुद नहीं आते, उन्हें आंदोलन के लिए भेजा जाता है. ऐसी हरकत करवाने वालों पर हमारी नजर है.

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल राजस्थान के शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक आदेश जारी कर करीब 4527 प्रिंसिपल्स का ट्रांसफर कर दिया है. शिक्षा के महकमे में इतने बड़े बदलाव के बाद हड़कंप मचा है. कई स्कूलों के स्टूडेंट्स विरोध पर उतर आए हैं.

मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति रोजगार व उद्योग पर आधारित है, जिससे भविष्य में कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों की ट्रांसफर पॉलिसी का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि अध्यापकों को स्थानांतरण के लिए नेताओं के पीछे न घूमना पड़े.

वहीं मंत्री ने कहा कि अंध विद्यालय में अगले सत्र से कंप्यूटर साइंस विषय शुरू होगा अध्यापकों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू करने की कोशिश जारी है. विभाग निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त है, यदि क्वालिटी हल्की पाई गई तो संबंधित BDO और इंजीनियर से राशि वसूल की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More