चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया ध्वजारोहण, दी ध्वज को सलामी

Jodhpur News: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. समारोह में उन्होंने देश भक्ति भाव से तिरंगे का सम्मान करते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया ध्वजारोहण, दी ध्वज को सलामी
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur, Rajasthan News: देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से शहर के शैतान सिंह स्टेडियम में किया गया. समारोह मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने ठीक 9.05 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया साथ ही परेड को सलामी दी. इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय अमरावत ने राज्यपाल का देश के नाम संदेश पढ़कर सुनाया.

इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से आई छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत संगीतमय प्रस्तुतियां देकर पूरे स्टेडियम को देश भक्ति की भावना से भाव विभोर कर दिया. समारोह में विशेष तौर से आमंत्रित स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को मंत्री खींवसर, जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक के हाथों साफा और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया गया. अपने देश के स्वाधीनता दिवस के इस महापर्व का गवाह बनने जनसाधारण खासकर युवाओं की पंडाल में उपस्थित सराहनीय रही.

Add Zee News as a Preferred Source

अपने उद्बोधन में मंत्री खींवसर ने कहा कि फलोदी सबसे छोटा जिला होने से यहां सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे सीधे मिलेगा. उन्होंने कहा कि छोटा जिला होने फायदे अधिक होते है जो छोटा होता है उसका सभी मान और सम्मान के ख्याल रखते है तो फलोदी को भी बड़े जिलों से पहले जल्दी लाभ मिलेगा. खींवसर ने कहा कि सोलर हब के रूप में विकसित फलोदी विकास के पायदान तय कर रहा है, जिसके चलते चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग में अब एक ए एनएम के एक डॉक्टर की नियुक्ति भी होगी जिसका ग्रामीण जनों को फायदा होगा.

समारोह में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली कुल 43 प्रतिभाओं को जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर व जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद नागर, जितेंद्र छंगाणी, रामदेव सजनानी,लालाराम व प्रशासनिक विभाग से दिलीप बिस्सा, सुरेश थानवी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत गांव लोर्डिया में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जन जन को जानकारी देने वाले युवा गोपाल प्रकाशचंद्र बोहरा व जयप्रकाश बोहरा को सम्मानित किया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.