ट्रॉमा सेंटर के चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, CMHO की भूमिका को लेकर जांच

Jodhpur News: राजस्थान ACB ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय ट्रॉमा सेंटर बिलाड़ा के चिकित्साधिकारी डॉ. बुधराज बिश्नोई को 3 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

ट्रॉमा सेंटर के चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, CMHO की भूमिका को लेकर जांच

Jodhpur News: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय ट्रॉमा सेंटर बिलाड़ा के चिकित्साधिकारी डॉ. बुधराज बिश्नोई को 3 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, जोधपुर शहर इकाई को शिकायत मिली थी कि डॉ. बिश्नोई परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए 3 लाख रुपये तथा उसके दोस्त को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए 50,000 से 1 लाख रुपये तक की रिश्वत सीएमएचओ जोधपुर ग्रामीण डॉ. मोहनदान देथा के नाम पर मांग रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

शिकायत की सत्यापन के बाद उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया. टीम ने डॉ. बिश्नोई को परिवादी से 3,70,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही अन्य संभावित संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

चूरू के तारानगर में नगर पालिका द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत शहरवासियों को अनेक सरकारी योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया गया है. शहरी क्षेत्र में कई पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए.

पालिका द्वारा सौंदर्यकरण पर ध्यान देते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक पेंटिंग्स बनवाकर आमजन को जागरूक किया गया. हर गली-मोहल्ले में सड़कों का निर्माण कार्य कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया. वहीं स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news