Jodhpur News: राजस्थान में बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस पार्टी में जल्द ही वापसी होने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने उनके सस्पेंशन को खत्म करने का फैसला ले लिया है और जल्द ही उनकी वापसी के आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस पार्टी में जल्द ही वापसी होने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने उनके सस्पेंशन को खत्म करने का फैसला ले लिया है और जल्द ही उनकी वापसी के आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे.
गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक कथित अश्लील CD वायरल होने के बाद कांग्रेस ने मेवाराम जैन को पार्टी से निलंबित कर दिया था. उस समय यह मामला काफी सुर्खियों में रहा और पार्टी ने सख्ती दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की थी. निलंबन के बाद से ही जैन सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे और कांग्रेस से उनका रिश्ता लगभग टूट गया था.
न्यायालय से मिला राहतभरा फैसला
अब परिस्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. मामले में न्यायालय पहले ही मेवाराम जैन के पक्ष में फैसला सुना चुका है. कानूनी राहत मिलने के बाद उनके समर्थक लगातार पार्टी में उनकी वापसी की मांग कर रहे थे. पार्टी नेतृत्व ने इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अब उनकी वापसी को मंजूरी दे दी है.
औपचारिकता भर बाकी
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान की हरी झंडी मिल चुकी है और अब वापसी को लेकर औपचारिक आदेश जल्द जारी किए जाएंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब मेवाराम जैन की वापसी सिर्फ औपचारिकता भर है.
राजनीतिक समीकरणों पर असर
मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी से बाड़मेर और आसपास के इलाकों की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है. जैन का वहां अच्छा खासा जनाधार है और उनका दोबारा सक्रिय होना कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
बता दें कि मामला बाड़मेर के पूर्व कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन से जुड़ा था, जिनके खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट और गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पीड़िता ने जोधपुर पश्चिम के राजीव गांधी थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में पूर्व विधायक के अलावा 7 से 8 अन्य लोगों को भी नामजद किया गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि इन लोगों से उसकी जान को खतरा है. जोधपुर पश्चिम के एसपी गौरव यादव ने बताया कि मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण इसकी जांच वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं. साथ ही पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं. पुलिस शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ वर्ष 2021 से 2022 के बीच लगातार यौन शोषण हुआ.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!