&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jogaram Patel: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम अगर किसी भी कागज में सामने आया है, तो गहलोत उसे सार्वजनिक करें. नहीं तो वह माफी सबसे सामने आकर माफी मांगे.
जोधपुर प्रवास पर हैं मंत्री
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल आज जोधपुर प्रवास पर हैं. जहां सर्किट हाउस में उन्होंने आमजन से मुलाकात की और पत्रकारों से बात करते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि मुख्यमंत्री भजन लाल जी को हटाने की कार्रवाई हो रही है. मैं उन से कहना चाहता हूं कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और हमारे यहां 5 साल के लिए मुख्यमंत्री बनता है. कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद जी डोटासरा ने इसका सही जवाब दिया और उन्होंने कहा कि अशोक जी के पास कोई सगुफ़ा होगा. लेकिन भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री 5 साल तक काम करेंगे अब उनको विचार करना चाहिए कि वह जो बात कहते हैं स्वयं उनकी पार्टी के लोग और यहां तक कि उनके इंडियन नेशनल कांग्रेस का अध्यक्ष किस रूप उनकी बात को लेते हैं. इसी के साथ ही मंत्री जी ने कहा कि सुर्खियों में रहना बंद करें और धरातल पर आएं.
आगे क्या बोले मंत्री?
इसके आगे मंत्री जी ने कहा कि गहलोत जी समय के साथ सभी लोग किनारे आते हैं. इसे सहन करना चाहिए, नए लोग जो आते हैं उन्हें आशीर्वाद देना चाहिए. कोई मुख्यमंत्री हटाने का नहीं है, कुछ लोगों की राजनीतिक धरातल खिसक रहा है. अनावश्यक आंदोलन में उदलित हो रही है और जिनका कोई और दिख नहीं रहा वह ऐसे सगुफे छोड़ते हैं. हमारे प्रदेश के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे केंद्रीय नेतृत्व में अनेक बार साफ-साफ कह दिया है कि हमारे यहां मुख्यमंत्री 5 साल के लिए बनता है और राजस्थान में जो विकास की गंगा मुख्यमंत्री भजनलाल जी बहा रहे हैं. उसके बारे में आदरणीय नरेंद्र मोदी 6 महीने में तीन बार राजस्थान आकर उनकी प्रशंसा कर चुके हैं.
संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव घोटाला
संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव घोटाले पर बोलते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि अशोक गहलोत उस कागज को सार्वजनिक करें, जिस भी कागज में शेखावत का नाम सामने आया है. अगर ऐसा कोई भी कागज उनके पास नहीं है तो फिर खुद सामने आकर माफी मांगे.
हनुमान बेनीवाल को दिया जवाब
हनुमान बेनीवाल के आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई बीजेपी का नेता और माननीय सदस्य नहीं है जो बिना अधिकार के किसी फ्लैट में या फिर किसी आवास में रह रहा हो. यह तो स्वयं को देखना चाहिए कि गलती छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाना बंद करें. अगर कोई विधायक बिना अधिकार के रह रहा है तो यह गलत है. लेकिन भाजपा का कोई भी पदाधिकारी और विधायक बिना अधिकार के कहीं भी नहीं रह रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!