Nirmal Chaudhary: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने छात्र नेता निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी पर कहा कि यह मामला 2022 का है, जिसमें राजकार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Nirmal Chaudhary: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने छात्र नेता निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी पर कहा कि यह मामला 2022 का है, जिसमें राजकार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप है. उन्होंने कहा कि जांच कांग्रेस सरकार के समय पूरी हो गई थी और आरोपी पाए जाने पर गिरफ्तारी सामान्य प्रक्रिया है. पटेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं आता और यह उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास करने की बात कही.
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर प्रवास पर थे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात की और जनसुनवाई की. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने छात्र नेता निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी पर कहा कि यह मामला 2022 का है, जिसमें राजकार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप लगा है.
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि निर्मल चौधरी का मामला कांग्रेस सरकार के समय का है, जिसमें कांग्रेस की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया था. जांच भी कांग्रेस के समय पूरी हो गई थी और अब जांच में आरोपी पाए जाने पर सामान्य प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने कहा कि न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास करना चाहिए और अपना पक्ष न्यायालय में रखना चाहिए.
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस को अपना पक्ष न्यायालय में रखना चाहिए और न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुकदमा और जांच कांग्रेस के समय हुए और अब कार्रवाई हो रही है, ऐसे में भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं आता है. पटेल ने कहा कि उनकी सरकार न्याय प्रक्रिया में विश्वास करती है और किसी के प्रति द्वेष भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर के ड्रेनेज सिस्टम पर चिंता जताई और कहा कि भैरवनला और नांदड़ी का नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से शहर को इस बरसात के मौसम में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि प्रयास किए गए, लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हो सका, जिससे ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित हो रहा है और सड़कों पर पानी भरने, ट्रैफिक जाम और जनहानि की संभावना बढ़ रही है.
पटेल ने कहा कि अब कोशिश की जाएगी कि यह काम जल्द पूरा हो और जोधपुर का ड्रेनेज सिस्टम हमेशा के लिए दुरुस्त हो. उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और कॉलोनियों के बसने से यह समस्या और बढ़ रही है, जिसका शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने बनाड रोड के लेआउट को फाइनल होने की जानकारी देते हुए कहा कि काम तेजी से चल रहा है, लेकिन इस बरसात में पूरा होना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि अब कोशिश की जाएगी कि आमजन को कम से कम तकलीफ हो और पानी की निकासी सुनिश्चित की जा सके, साथ ही ट्रैफिक जाम से भी बचने का प्रयास किया जाएगा.
भाजपा में अंतर्गत कलह के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस जैसी गुटबाजी नहीं है, बल्कि आंतरिक लोकतंत्र है. अगर किसी वरिष्ठ ने जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कोई टिप्पणी की है, तो उस पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के अंदर अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक मंच पर ऐसा करने का अधिकार नहीं है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!