खाचरियावास के माफी नहीं मांगने पर मंत्री जोगाराम पटेल का बयान, बोले- माफी मांगे या नहीं मैं...

Rajasthan politics: प्रताप सिंह खाचरियावास के माफी नहीं मांगने के मामले में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का बयान सामने आया है. मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मेरा मानना है कि जनप्रतिनिधि को उचित व्यवहार और मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए.

खाचरियावास के माफी नहीं मांगने पर मंत्री जोगाराम पटेल का बयान, बोले- माफी मांगे या नहीं मैं...

Rajasthan politics: प्रताप सिंह खाचरियावास के माफी नहीं मांगने के मामले में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का बयान सामने आया है. मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मेरा मानना है कि जनप्रतिनिधि को उचित व्यवहार और मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए. जिस तरह का व्यवहार और भाषा का प्रयोग प्रताप सिंह जी कर रहे हैं, वो उचित नहीं है.

माफी मांगे या नहीं मांगे मैं नहीं कह सकता हूं. जिन शब्दों का प्रयोग वो हमारे लिए, माननीय मुख्यमंत्री महोदय के लिए, आदरणीय भेरू सिंह जी के लिए कर रहे हैं वो ठीक नहीं है. किस तरह का व्यवहार और शब्दों का प्रयोग एक जनप्रतिनिधि को एक पूर्व मंत्री को करना चाहिए, यह उनको विचार करना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

उनका कृत्य निंदनीय है.

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस के पास एक परिवार की पूजा पद्धति के अलावा दूसरा कुछ नहीं है. नेहरू जी से लगाकर मोतीलाल जी से लगाकर एक ही परिवार की पूजा कर रहे हैं. हिंदुस्तान में जितने भी घोटाले हुए 80 से 90 प्रतिशत कांग्रेस के खाते में जा रहे हैं.

अनेक बार हाई कोर्ट में नेशनल हेराल्ड को लेकर वो गए, लेकिन उनके विरुद्ध जो मुकदमा दर्ज हुआ, वह निरस्त नहीं हुआ और लंबे इन्वेस्टिगेशन के बाद एजेंसी ने पाया कि उन्होंने प्रथम दृष्टिया अपराध किया है. अगर वो न्याय व्यवस्था और लोकतंत्र में विश्वास करते हैं. संविधान की किताब लेकर घूमते हैं उसमें विश्वास करते हैं, तो न्यायपालिका में विश्वास करें.

हिंदुस्तान की जो स्वतंत्र एजेंसी हैं उनमें विश्वास करें. अपना पक्ष न्यायालय में रखें. जैसा तथ्य जांच एजेंसी में एकत्रित किए हैं. उससे प्रथम दृश्य वह दोषी पाए जा रहे हैं. बड़ी संपत्ति का घोटाला उन्होंने किया है. रॉबर्ट वाड्रा को जांच एजेंसी बुला रही है, वो सवालों के जवाब दे रहे हैं, धीरे-धीरे देखिए क्या होता है.

ट्रेंडिंग न्यूज़