नाबालिक बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म में लव जिहाद का आरोप, धरने पर बैठे पाकिस्तानी रिफ्यूजी

Jaisalmer Crime: जोधपुर में नाबालिक बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला! पाक विस्थापित कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर, न्याय की गुहार. VHP ने बताया लव जिहाद, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग. 

नाबालिक बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म में लव जिहाद का आरोप, धरने पर बैठे पाकिस्तानी रिफ्यूजी
Image Credit: Jaisalmer Crime

Jaisalmer Crime: सरहदी जिले जैसलमेर में पाक विस्थापित नाबालिक बच्ची के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इसके बाद अब अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. जिसको लेकर जैसलमेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ ही पाक विस्थापित भील समाज के लोग धरने पर बैठ गए हैं. और पुलिस की कार्यशैली पर ही आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की जा रही है.

धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि बीते 5 अगस्त को महिला पुलिस थाना जैसलमेर में नाबालिक लड़की के अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया था. लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे पाक विस्थापितों में रोष है. उनका कहना है कि पाकिस्तान के अत्याचारों से परेशान होकर ही वे भारत आए थे लेकिन अब भारत में भी उनकी बेटियां सुरक्षित नहीं है. आरोपियों द्वारा नाबालिक के साथ जो घटना घटित की गई है उससे पाक विस्थापितों में रोष है. जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा. वहीं विश्व हिंदू परिषद ने इस वारदात को लव जिहाद बताते हुए अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये है पूरा मामला
दरअसल जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र के रामपुरा निवासी नाबालिक लड़की ने अपने परिजनों से साथ महिला पुलिस थाना जैसलमेर में मुकदमा दर्ज करवाया था कि फजल मोहम्मद पुत्र रमजान जाति मुसलमान निवासी रंगलाराजपुर फिरोजपुर, झिरका, हरियाणा हाल निवासी ग्राम मोहनगढ़ जिला जैसलमेर मेरे घर के आगे चक्कर काटता वा और फिर धीरे-धीरे मेरे से बात भी होने लगी फिर उसने मुझसे मिलने के लिये बोला और वेलेन्टाईन डे के दिन मेरे माता-पिता जब मुरब्बे गये हुए थे तो उसने मुझे मिलने के लिये बुलाया तब उसने मेरे साथ बलात्कार किया और मेरे फोटो व विडियो लिये और बोला कि किसी को बताना मत और मेरे बुलाने पर आ जाना नहीं तो ये फोटो व विडियो वायरल कर दूंगा. उसके बाद 8-10 बार लगातार उसने मुझे बुलाकर बलात्कार किया.

मेरी शादी 8 जून 2025 को हो गई थी 27.07.2025 को मैं अपने ससुराल से पीहर ग्राम मोहनगड आई तो फजल मोहम्मद मोटरसाईकिल लेकर आया और घर के आगे आकर कहा कि मुझे फोन कर नही तो अच्छा नही रहेगा. मैने डर व भय के कारण दिनांक 28.07.2025 को मैने फजल मोहम्मद को फोन किया तो उसने मुझे फोन पर डराया और धमकाया कि आज रात को घर के बाहर आकर मेरे से बात करना.

मैं घर के बाहर खड़ी थी रात को करीब डेढ़ बजे जब घर वाले सभी सो रहे थे तब फजल मोहम्मद स्विफ्ट गाड़ी लेकर आया और गाड़ी से उतर कर फजल मोहम्मद, सबीर खां पुत्र समसे खां उर्फ समरदीन निवासी खानपुरा, मोहनगड कुरवान खान पुत्र सरीफ खा निवासी ग्राम मोहनगढ़ व एक अन्य व्यक्ति ने मेरे मुंह पर हाथ रखकर जबरदस्ती गाड़ी में डाला और गाड़ी भगा दी.

उसके बाद मोहनगड बाईपास के पास फजल मोहम्मद के कमरे के अंदर ले गये तथा दरवाजा बंद करके फजल मोहम्मद ने मेरे साथ बलात्कार किया उसके पास कुरबान खां, सबीर खां व एक अन्य पास खड़े थे. इतने में फजल मोहम्मद के पास फोन पर अंतर खां पुत्र दित्ते खां निवासी मोहनगढ़ का फोन आया और कहा कि पुलिस और लड़की के घर वाले तुम्हारा पीछा कर रहे है तब फजल मोहम्मद ने कहा कि यहा से भागो फिर उक्त लोगो ने मुझे वापिस गाड़ी में डालकर कहा कि किसी को भी बताया तो तेरे पूरे खानदान को खत्म कर देंगे और फिर उक्त लोगो ने मुझे मोहनगढ़ सड़क पर छोड़ दिया.

इतने में पीछे पुलिस आ गई और मुझे पुलिस थाना लेकर गये. मैं डरी सहमी होने के कारण उक्त घटनाओं के बारे में पुलिस व घरवालों को नही बता पाई . घर जाकर मैने अपने ताउजी प्रभूराम पुत्र श्री भाउराम को गत ढाई तीन साल से फजल मोहम्मद के द्वारा किये गये यौन शोषण की सम्पूर्ण जानकारी दी. इसके बाद महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है और अब मैं न्याय चाहती हूं. पीड़िता ने बलात्कार, दुष्कर्म, अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरापियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने व न्याय व सुरक्षा दिलवाने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More