सेल्फी की चाह में गई जान! माउंट आबू में 300 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटक

Mount Abu Accident: माउंट आबू में गुजरात के पर्यटक विपिन पटेल की सेल्फी लेते समय खाई में गिरने से मौत हो गई. संतुलन बिगड़ने पर वह 300 फीट नीचे गिर गया. हादसा आरना हनुमानजी मंदिर के पास हुआ.

सेल्फी की चाह में गई जान! माउंट आबू में 300 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटक
Image Credit: Mount Abu Accident

Rajasthan News: राजस्थान के मशहूर पर्यटन स्थल माउंट आबू में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गुजरात के अहमदाबाद से आए 49 वर्षीय पर्यटक विपिन पटेल की सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई. यह हादसा आरना हनुमानजी मंदिर के पास हुआ. थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि विपिन पटेल अपने दोस्तों हीरेन पटेल और दिनेश पटेल के साथ माउंट आबू घूमने आया था. आरना हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे झरनों और पहाड़ियों की सुंदरता के बीच वह सेल्फी ले रहा था. इसी दौरान सुरक्षा दीवार के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गया.

घटना की सूचना मिलते ही माउंट आबू पुलिस, नगर पालिका आपदा प्रबंधन टीम, स्काउट टीम और स्थानीय युवकों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से विपिन को खाई से बाहर निकाला गया. उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तुरंत एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को फिलहाल ग्लोबल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. उनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी. यह हादसा एक बार फिर से पर्यटन स्थलों पर सतर्कता और सुरक्षा उपायों की अनदेखी को उजागर करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Udaipur News: एक बार फिर विवादों में झल्लारा SHO धर्मेन्द्र सिंह वाघेला
उदयपुर के सलूम्बर क्षेत्र के झल्लारा थाने से बड़ी खबर सामने आई है. SHO धर्मेन्द्र सिंह वाघेला एक बार फिर विवादों में हैं. युवक ने SHO पर 70 हजार रुपये लेकर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है और सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी दी है. मामला हिकावाड़ा गांव से प्रेमी जोड़े के गायब होने से जुड़ा है. SHO पर पहले भी गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.