Jodhpur News: 11 साल बाद मिले आसाराम और नारायण साई, एक-दूसरे को देख दोनों की आंखों में छलके आंसू

Rajasthan News: गुजरात में यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा नारायण साई गुजरात हाईकोर्ट से पांच दिन की पेरोल लेकर जोधपुर पहुंचा है.

Jodhpur News: 11 साल बाद मिले आसाराम और नारायण साई, एक-दूसरे को देख दोनों की आंखों में छलके आंसू
Image Credit: narayan sai and aasaram

Jodhpur News: गुजरात में यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा नारायण साई गुजरात हाईकोर्ट से पांच दिन की पेरोल लेकर जोधपुर पहुंचा है. नारायण साई के पिता आसाराम व नारायण साई दोनो बाप बेटा यौन शोषण के मामले में अहमदाबाद की कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. इसके साथ ही आसाराम जोधपुर में यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा है.

कोर्ट से मिलने की जताई थी इच्छा
ऐसे में आसाराम की तबीयत को देखते हुए नारायण साई ने गुजरात हाई कोर्ट से अपने पिता आसाराम से मिलने की इच्छा जताई एवं पैरोल मांगी थी. जिस पर गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण को पांच दिन की पैरोल मंजूर की है. ऐसे में नारायण साई अपने पिता आसाराम से मिलने के लिए पेरोल पर आज अल सुबह जोधपुर पहुंचा. जहां सुबह वह होटल में रूका और उसके बाद वहा से अब पाल रोड स्थित आश्रम में आसाराम से मिलने पहुंचा.

Add Zee News as a Preferred Source

11 साल बाद हुई मुलाकात
जहां 11 साल बाद पिता पुत्र की आपसी मुलाकात हुई. दोनों की आंखों में आंसू नजर आ रहे थे. दोनों ही यौन शोषण के मामले में सजा काट रहे हैं. ऐसे में बाप बेटे की मुलाकात भी चर्चा का विषय है. लेकिन अब कोर्ट के आदेश से आसाराम की स्थिति को देखते हुए मुलाकात के लिए समय दिया है. गौरतलब है कि आसाराम भी पिछले पांच माह से उपचार के लिए अंतरिम जमानत पर सेंट्रल जेल से बाहर अपने आश्रम में उपचार करवा रहा है. ऐसे में कड़ी सुरक्षा के साथ नारायण साई को भी जोधपुर लाया गया है. दोनों बाप बेटे की मुलाकात हुई है. मुलाकात के बाद नारायण साई को वापस सुरक्षा के साथ सूरत ले जाया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author