RPSC Paper News: खेतेश्वर स्कूल में हंगामे के बाद जांच, जोधपुर प्रशासन ने कहा, कोई पेपर लीक नहीं हुआ, RPSC को सौंपी जांच रिपोर्ट

RPSC Paper News: जोधपुर में RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप निराधार! ADM उदयभानु चारण की जांच में कोई सबूत नहीं. खेतेश्वर स्कूल में हंगामे के बाद CCTV और बयानों की पड़ताल, RPSC को सौंपी रिपोर्ट.

RPSC Paper News: खेतेश्वर स्कूल में हंगामे के बाद जांच, जोधपुर प्रशासन ने कहा, कोई पेपर लीक नहीं हुआ, RPSC को सौंपी जांच रिपोर्ट
Image Credit: RPSC Paper NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

RPSC Paper News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पहले दिन जोधपुर के एक परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक के आरोपों ने हंगामा खड़ा कर दिया. बनाड़ क्षेत्र के खेतेश्वर स्कूल में कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र का प्लास्टिक कवर खुला होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जांच की मांग की.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. जोधपुर के परीक्षा प्रभारी और नोडल अधिकारी एडीएम उदयभानु चारण ने पूरे मामले की गहन जांच की और अपनी रिपोर्ट आरपीएससी को सौंप दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

एडीएम चारण ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने बताया कि जिस अभ्यर्थी ने प्लास्टिक कवर खुला होने का आरोप लगाया, उसी से प्रश्न पत्र के लिफाफे पर हस्ताक्षर करवाए गए थे. पेपर वितरण के मात्र दो-तीन मिनट बाद ही अभ्यर्थी ने यह आरोप लगाया. प्रशासन ने सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों के बयान और अन्य सबूतों का विश्लेषण शामिल था. जांच में पाया गया कि पेपर लीक की बात पूरी तरह निराधार है.

एडीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों के आरोपों के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की गई और सभी तथ्यों को आरपीएससी को भेज दिया गया है. प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है. इस घटना ने परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More