पाली के गांव एक साथ हुई 4 मौत, सरपंच ने कहा- तेज गर्मी से आया स्ट्रोक!

Pali News:  पाली के एक गांव में चार लोगों की मौत हो गई. गांव के सरपंच और उप-सरपंच का कहना है कि 
3 को तेज गर्मी की वजह से स्ट्रोक आया. CMHO ने कहा कि गर्मी से मौत का मामला नहीं है.

पाली के गांव एक साथ हुई 4 मौत, सरपंच ने कहा- तेज गर्मी से आया स्ट्रोक!

Pali News: राजस्थान के पाली के एक गांव में चार लोगों की मौत हो गई, इसको लेकर गांव के सरपंच और उप-सरपंच का कहना है कि एक बुजुर्ग बीमार था और बाकी 3 को तेज गर्मी की वजह से स्ट्रोक आया, जिससे उनकी मौत हो गई.

वहीं, इसको लेकर CMHO डॉ. विकास मारवाल का कहना है कि गर्मी से मौत का मामला नहीं है और अभी कही भी हीट वेव की स्थिति नहीं है. न ही लू-तापघात से किसी पीड़ित की मौत हुई है.

यह मामला पाली जिला मुख्यालय से 20 KM दूर गांव भांगेसर का है, जहां बुधवार को चार लोगों की मौत हुई. भांगेसर के सरपंच हबीब खान और उप-सरपंच मदनसिंह देवड़ा का कहना है कि तीन लोगों की तेज गर्मी से तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई. वहीं, एक बुजुर्ग बीमार थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कैसे हुई चारों मौत?

1. पुणे में काम करने वाले नारायण देवासी शादी समारोह में जाने के लिए 3 दिन पहले अपने गांव भांगेसर आए थे
वहीं, बुधवार को वह नाडोल के पास केवली‎ गांव में शादी में गए थे, जहां उनकी तबियत खराब हुई और मौत हो गई.
घरवालों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण उनकी हार्ट अटैक या स्ट्रोक आया, जिससे मौत हो गई.

2. बुधवार को गांव के मोतीराम देवासी (55) की भी अचानक तबीयत बिगड़ी. घरवालों ने कहा कि मोतीराम दो-तीन दिन से बीमार थे. बुधवार को तेज गर्मी की वजह से तबीयत ज्यादा खराब हुई और मौत हो गई.

3. बुधवार को गांव के घेवरराम (60) हर रोज की तहर डेयरी से दूध लेकर घर पहुंचे थे और अचानक तबीयत बिगड़ी.
घरवालों पाली जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया. घरवालों ने कहा कि तेज गर्मी में अटैक आने से मौत हुई.

4. गांव के नारायणलाल (60) लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिससे उनकी बुधवार को मौत हो गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news