Rajasthan News: जोधपुर में संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने जोधपुर प्रवास पर सर्किट हाउस में जनसुनवाई की. इस दौरान मंत्री जी ने कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के बयान पर पलटवार किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: जोधपुर में संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने जोधपुर प्रवास पर सर्किट हाउस में जनसुनवाई की. विकास कार्यो एवं अन्य मामलो में पिछड़ते जोधपुर को लेकर सवाल पर मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट का राग अलापते हुए कहा कि जोधपुर में अधिकारी निरकुंश हो गए हैं. इसीलिए जोधपुर जिला पिछड रहा है. उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठकें होती हैं.
अधिकारियों के कारण नहीं होता धरातल पर काम
लेकिन धरातल पर कार्य नहीं हो रहा है. क्योंकि अधिकारी काम नहीं करते है. लेकिन कल मैंने स्वयं ने जो हालात देखे हैं, उसके बाद मौके पर ही रिको, नगर निगम व जेडीए अधिकारियों को बुलाकर पांच दिन का समय दिया है. पांच दिन में नालों की सफाई के लिए कहा ताकि बारिश के मौसम में सिवरेज व केमिकल का पानी जोजरी नदी में नहीं जाए. शहर में हो रही जलभराव की स्थित पर मंत्री जी ने कहा कि रोड़ निर्माण और जलभराव के कारण काफी परेशानी हो रही हैं. लेकिन नाले का काम पूरा करने में वक्त लगेगा, तो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
सभी मंत्री कर रहे हैं अपना काम
डॉ. किरोड़ी मीणा के एक्टिव होने के सवाल पर मंत्री पटेल ने कहा कि सभी मंत्री एक्टिव हैं. सब अपना अपना काम कर रहे हैं. कोई फील्ड में तो कोई ऑफिस में काम कर रहा है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार के समय का भ्रष्टाचार है. उसे हटाने में समय लगेगा. लेकिन हमारे सभी मंत्री काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता के लिए अधिकारियों से सख्त लहजे में निवेदन किया है तो काम होगा. पांच दिन बाद मैं स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करूंगा. इस दौरान ठेकेदार संघ ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया. उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ध्यान दिलाया है ओर चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नही हुई तो 15 जुलाई से काम बंद कर दिया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!