Phalodi: घर जाती हुई युवती पर फेंकी तेजाब से भरी बोतल, आरोपी गिरफ्तार

Phalodi News: राजस्थान के फलोदी में घर जाती युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है. 

Phalodi: घर जाती हुई युवती पर फेंकी तेजाब से भरी बोतल,  आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Jodhpur News

Phalodi, Jodhpur News: राजस्थान के फलोदी में 5 अगस्त को घर जाती युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी हसन को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट चुकी है.

कार्रवाई के बारे में बताते हुए कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि दिनांक 05 अगस्त 2025 को पीड़िता युवती पर फलोदी शहर में तेजाब फेंकने की घटना में वांछित आरोपी को शीघ्र दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये थे.

Add Zee News as a Preferred Source

दिशा-निर्देशानुसार ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में नैनाराम उप निरीक्षक थाना प्रभारी फलोदी मय टीम द्वारा वांछित आरोपी हसन को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है.

प्रकरण में तेजाब हमले जैसी गंभीर घटना को मध्यनजर रखते हुऐ वांछित आरोपी की तलाश की जाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए नैनाराम उप निरीक्षक प्रभारी पुलिस थाना फलोदी मय जाब्ता द्वारा आरोपी के रहवासी स्थान पर दबिश दी गई.

दबिश के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा करीब दो किलोमीटर पीछा कर दस्तयाब किया. आरोपी से अनुसधान किया गया तो पीड़िता पर तेजाब से भरी बोतल फेंकना स्वीकार किया, जिस पर आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से गहन अनुसंधान किया जा रहा है.

आरोपी अपराधिक प्रवृति का है, जिसके विरूद्व पुलिस थाना औसियां में नकबजनी का एक प्रकरण दर्ज है. घटना के समय मुलजिम हसन और उसकी मां आपस में किसी घरेलू बात को लेकर लड़ाई कर रहे थे, उस समय मकान पर छत पर हसन की मां ने तेजाब की बोतल हाथ में लेकर कहा कि मैं मर जाती हूं, ये देखकर हसन ने अपनी मां से तेजाब की बोतल छीन कर बिना देखे, सोचे-समझे छत से नीचे फेंक दी, जो बोतल दीवार से टकराकर फूटी और छींटे पीड़िता के लग गए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author