Phalodi: स्मैक सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ट्रकों से चला रहा था धंधा

Jodhpur News: फलोदी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए स्मैक सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड  अनीश खान को गिरफ्तार किया. आरोपी अनीश खां महंगे शौक रखता था और आरोपी अनीश खां महंगे शौक रखता था. 

Phalodi: स्मैक सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ट्रकों से चला रहा था धंधा
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के सौदागर के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशे के सौदागर अनीश खान को गिरफ्तार किया है.

कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला विशेष टीम प्रभारी अमानाराम उप निरीक्षक को विशेष निर्देश दिए. स्पेशल टीम फलोदी व पुलिस थाना फलोदी टीम द्वारा 879 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. आरोपी अनीश खान को गिरफ्तार किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 04 अगस्त 2025 को जिला विशेष टीम फलोदी द्वारा अपनी मुखबिरी इतला के आधार पर जिला फलोदी में विक्रय होने वाले अवैध मादक पदार्थों विशेषकर स्मैक के बारे में आसूचना संकलित की.

जिस पर मुखबिर से सूचना मिली कि अनीश खान पुत्र बशीर खां मुसलमान निवासी जोड़ अवैध स्मैक की तस्करी करता है, जिस पर टीम के सदस्य हितेश कुमार, गंगाराम और किशनाराम द्वारा उनके रहवासीय इलाके, आने-जाने के रास्तों और अन्य आसूचनाऐं एकत्र की.

समस्त आसूचनाऐं एकत्र करने के पश्चात जिला विशेष टीम फलोदी व पुलिस थाना फलोदी द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए अनीश खान पुत्र बशीर खां मुसलमान निवासी जोड़ के निवास स्थान पर दबिश दी. जहां पर दबिश के दौरान भारी मात्रा में स्मैंक कुल 879 ग्राम, एक इलेक्ट्रिकल कांटा बरामद किया. साथ ही मुलजिम अनीश खां को गिरफ्तार किया गया.

दस्तयाबी के दौरान पूछताछ में मुलजिम अनीश खान ने बताया कि उक्त स्मैंक इकबाल व उसके भाई अजरूदीन उर्फ अजू जो रतलाम मध्यप्रदेश के रहने वाले है, जो कि विभिन्न कोरियर के जरिए 10 चक्का ट्रकों में छिपा कर भेजते थे. जिनको मैं फलोदी में प्राप्त कर स्थानीय तस्करों को विक्रय हेतु देता था. कार्रवाई के संबंध में पुलिस थाना फलोदी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी भोजासर द्वारा किया जा रहा है. आरोपी अनीश खान से गहन अनुसंधान किया जा रहा है. आरोपी ने भोजासर थाना क्षेत्र के रामदेवनगर में अवैध स्मैक सप्लाई की, जिस पर थाना भोजासर ने दिनांक 04 अगस्त को 2025 को कार्रवाई कर 104.08 ग्राम स्मैक बरामद की थी, जिसमें भी अनीश खां आरोपी है. अवैध मादक पदार्थो की तस्करी का तरीका और उदेश्य- मुलजिम अनीश खां अवैध स्मैक खरीदने और बेचने का काम करता है.

आरोपी के विरूद्व पूर्व में अवैध डोडा सप्लाई करने का एक प्रकरण थाना फलोदी में दर्ज है. आरोपी अनीश खां महंगे शौक रखता है. महंगे मोबाइल फोन, गाड़ी उपयोग में लेता था और लग्जरी लाइफ जीता था. मध्यप्रदेश से बड़े ट्रकों में भरे माल के बीच में कहीं भी छिपा कर स्मैक मंगवाते हैं, जो स्मैक ट्रकों के माध्यम से फलोदी पहुंचती है, जिसे आरोपी प्राप्त कर आगे छोटे सप्लायरों को बेचता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More