Rajasthan News: फलोदी के भीयासर गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर शादी के बाद से ही मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाए हैं. यहां तक कि उसकी सुनवाई पुलिस ने भी नहीं की.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: फलोदी के भीयासर गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर शादी के बाद से ही मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर भोजासर पुलिस थाना को एक लिखित रिपोर्ट पेश किए जाने के बावजूद भी किसी भी तरह का कोई मामला आरोपियों के खिलाफ दर्ज नहीं किए जाने पर पीड़ित विवाहिता ने अपने पिता व पुत्र के साथ आखिरकार फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम बिश्नोई के निवास पर जाकर न्याय की मांग की है.
पीड़िता ने पत्रकारों को क्या बताया?
पीड़ित विवाहिता ने पत्रकारों को बताया कि उसका विवाह आज से 13 वर्ष पहले चाडी चौतीना गांव निवासी धनाराम के साथ हुआ था. जिससे उसे 12 वर्षीय एक बेटा भी है. लेकिन इस दौरान लगातार ससुराल पक्ष के लोग पिता से पैसे लाने की मांग कर मारपीट करने के साथ ही समय-समय पर प्रताड़ित करते आ रहे हैं. इस दौरान पीड़िता के पिता द्वारा कई बार उनकी मांग को सामाजिक दृष्टिकोण को देखते हुए पूरा भी किया गया. लेकिन ससुराल पक्ष के आरोपियों के हौसले दिनों दिन बढ़ते रहे जिसके चलते आरोपी और अधिक मांग कर विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे.
परेशान होकर मायके आ गई
जिससे परेशान होकर विवाहिता अपने पिता के घर भीयासर आ गई. अपने साथ क्रूरतापूर्ण घटनाक्रम घटित होने की लिखित शिकायत को लेकर पीड़िता संबंधित भोजासर थाना गई. लेकिन किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद अपने पिता बेटे व पीहर पक्ष की एक महिला के साथ पीड़िता फलोदी महिला पुलिस थाना भी गई. लेकिन वहां पर भी पीड़िता की किसी ने भी नहीं सुनी. ऐसे में थक हार कर क्षेत्रीय विधायक पर अपना भरोसा जताकर न्याय की मांग करते हुए पीड़िता अपने पिता पुत्र सहित विधायक मास्टर पब्बाराम के निवास पहुंची है. अब देखना यह होगा कि विधायक से मिलने के बाद पीड़ित को न्याय को लेकर लगी आस कहां तक पूरी होती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - राकेश कुमार भारद्वाज