&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांसवाड़ा से वर्चुअल रूप से 1,22,000 करोड़ से अधिक की परमाणु ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा विद्युत और राजस्थान से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन और हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों का शुभारंभ किया. जोधपुर से दिल्ली कैंट, बीकानेर से दिल्ली कैंट तक वंदे भारत एक्सप्रेस व उदयपुर से चंडीगढ़ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर आमजन को बड़ी सौगात दी है.
जोधपुर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर जोधपुर के रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक देवेन्द्र जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. रेलवे के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी सहित रेलवे के अधिकारी व आमजन मौजूद रहे.
इस मौके पर रेल मंत्री वैष्णव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज से प्रदेश को तीन नई ट्रेनों की सौगात दी गई है. विशेषकर जोधपुर व बीकानेर की मांग को देखते हुए जोधपुर दिल्ली केंट व बीकानेर दिल्ली केंट तक दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी गई है, जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्लैग ऑफ किया है.
इसके साथ ही उन्होने कहा कि आज सुबह पाली प्रवास के दौरान वहा पर सौ प्रतिशत मिट्टी से निर्मित कुल्हड़ देखे उनको देखने के बाद आज से पाली व जोधपुर से यह शुरूआत करते है कि अब रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में मिट्टी निर्मित कुल्हड़ से ही चाय मिलेगी, जो पर्यावरण के अनुकूल एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होगी. ऐसे में वंदे भारत ट्रेन एवं कुल्हड़ की चाय का आनन्द लें.
समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पर्यटन शेखावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकसित होता जा रहा है. केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने मोदी जी के सपने को साकार करते हुए ट्रेनों में आधुनिकरण करते हुए कोयल से डीजल और डीजल से अब विद्युतीकरण करते हुए रेलों का विकास किया है. अब हाई स्पीड के ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है.
जोधपुर की जनता को अपार सौगात दी गई है. पहले जोधपुर से अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस और जोधपुर से दिल्ली कैंट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने से बड़ी सौगात दी है. आज से जोधपुर सहित मारवाड़ को बड़ी सौगात मिली है. इसके साथ ही पाली सांसद पीपी चौधरी ,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग गीतों पर राजस्थानी लोक गीतों पर प्रस्तुतियां भी दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!