&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur Vande Bharat Train News: जोधपुर से दिल्ली कैंट के लिए आज से वंदे भारत ट्रेन के रूप में बडी सौगात मिलने जा रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा से आज जोधपुर-दिल्ली कैंट, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे. रेलवे की ओर से इन ट्रेनों में टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है.
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे. केसरिया रंग की जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन 27 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी.
रेलवे ने मंगलवार देर रात अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल और किराया लिस्ट जारी की है. जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 डिब्बे होंगे. इनमें 7 चेयर कार क्लास और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास का कोच शामिल है. कुल 608 सीटों की क्षमता वाली इस ट्रेन में 52 सीट एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए होगी.
बाकी चेयर कार कोच में 44 से 78 सीटें रहेगी. ट्रेन में दो टीटी, दो क्रू मेंबर्स और एक गार्ड का स्टाफ होगा. ट्रेन जोधपुर से 8 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगी. दिल्ली कैंट तक जाने वाली ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और 8 स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में यात्रियों को वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग, आरामदायक सीटें, बायोटॉयलेट और पेंट्री कार जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेगी. जोधपुर से चलने वाली आज दूसरी वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत होगी इससे पहले जोधपुर अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!