&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: जोधपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को जोधपुर में प्रेस से बातचीत में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आड़े हाथों लिया. बाड़मेर रवाना होने से पहले डोटासरा ने कहा कि वे वरिष्ठ नेता कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि देने मोहनगढ़ जा रहे हैं.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अतिवृष्टि से हुई तबाही पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा –“प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय केवल अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हैं. दिल्ली से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है और उनकी कुर्सी जाना तय है.”उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की 5 साल की मेहनत को डेढ़ साल में बर्बाद कर दिया.
डोटासरा ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को घेरते हुए कहा –“किसान खाद-बीज के लिए लाठियां खा रहे हैं और मंत्री हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं. मुख्यमंत्री ने मंत्री बेडम और किरोड़ी को एक साथ हेलीकॉप्टर में बैठा दिया, मानो बकरी और शेर को एक पिंजरे में डाल दिया हो.” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से नहीं मिलते, और जब मिलते हैं तो काम नहीं करते. अब ऊपर से डांट खाने के बाद मजबूरी में “मिलन समारोह” कर रहे हैं.
बरसात को मुख्यमंत्री के “अच्छे भाग्य” से जोड़ने वाले मंत्री के बयान पर डोटासरा ने कहा –“अगर बारिश भाग्य से होती है तो अतिवृष्टि से मौत की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री को लेनी चाहिए. यह विज्ञान का जमाना है, इस तरह की बातें बेवकूफी हैं.” निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि संविधान में 5 साल में चुनाव कराने का प्रावधान है, लेकिन भाजपा सरकार इसे टाल रही है.
अदालत में यह मामला लंबित है और सरकार को कोई राहत नहीं मिलेगी. आगामी उपचुनाव को लेकर डोटासरा ने दावा किया कि कांग्रेस यहां जीत दर्ज करेगी. अंत में उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा –“यह जनता की सरकार नहीं, टाइम पास करने वाली सरकार है.”
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए आने वाले विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि हम विभिन्न मुद्दो पर सरकार को घेरने का काम करेंगे. इसको लेकर हम सभी साथियों के साथ बैठकर रणनीति तैयार करेंगे और किन मुद्दो घेर सकते है उन पर विचार करेंगे. उन्होने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बार बार दिल्ली दौरे को लेकर जुबानी हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ दिल्ली दौरे कर रहे है जबकि राजस्थान में किसी के काम नही हो रहे है किसान युवा परेशान है वही कानून व्यवस्था चोपट है.
पंचायत चुनाव को लेकर बोलते हुए उन्होने कहा कि संविधान के अनुसार पंचायत चुनाव करवाए जाने चाहिए लेकिन सरकार नही करवा रही है नगर निकाय व पंचायत खाली पडे है. मुख्यमंत्री जी कहते है कि कलेक्टर के अच्छे रिकार्ड नही है ऐसे में सरकार कैसे सही चल सकती है. उन्होने आगे कहा कि प्रदेश में ना तो विधायक ना ही मंत्रियों की कोई सुन रहा है और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जी फीडबैक ले रहे है. वे क्या फीडबैक ले रहे है यह समझ नही आता है. यह हास्यास्पद है कि राजस्थान के विधायकों एवं सांसदों को अपनी बात कहने के लिए दिल्ली जाना पडता है.
उन्होंने हमलावर होते हुए कहा कि थोडी बारिश होते ही कलेक्टर छुट्टी के आदेश निकाल देते है यह नया कानून वे कहा से लेकर आए है. आप स्कूल को मैनेज नही कर पा रहे है जर्जर स्कूलों की हालत नही सुधार पा रहे है तो दूसरी तरफ आप भारत मंडप के लिए 32 सौ करोड रूपए खर्च कर रहे है यह पैसा विद्यालयों में लगाया जाना चाहिए. आप बच्चों को सुरक्षा नही दे पा रहे है. संविधान में हर पांच साल में चुनाव करवाने का प्रावधान है लेकिन वे नही करवा पा रहे है.
मुख्यमंत्री जी अपने जिले के जिला प्रमुख का उपचुनाव नही करवा पा रहे है तानाशाही चल रही है भ्रष्टाचार चरम पर है मुख्य सचिव कहना है कि आधे से ज्यादा कलेक्टर का रिकार्ड अच्छा नही है. केबिनेट ब्रिफ्रिंग में संसदीय कार्य मंत्री यह कहते है कि मुख्यमंत्री जी विधायकों एवं सांसदों से फीडबैक लेंगे क्या ये केवल भाजपा के ही विधायक है. मुख्यमंत्री सभी के है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!