Facebook दोस्त के प्यार में पागल महिला ने किया 600 KM सफर तय, अतं में खुद की गाड़ी में मिली मौत!

Rajasthan Crime News: बाड़मेर में झुंझुनू की महिला की हत्या कर शव कार में फेंका गया. आरोपी वही शख्स निकला जिससे फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. महिला 10 सितंबर को आरोपी के घर रुकी थी. हत्या के बाद शव कार में रखकर सड़क हादसे जैसा दिखाने की कोशिश की गई. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Facebook दोस्त के प्यार में पागल महिला ने किया 600 KM सफर तय, अतं में खुद की गाड़ी में मिली मौत!
Image Credit: Barmer Crime News

Barmer Crime News: राजस्थान के बाड़मेर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया. झुंझुनू जिले की एक महिला की हत्या कर उसका शव कार में छोड़ दिया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला वही शख्स है, जिससे महिला की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी.

फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती
जानकारी के अनुसार, झुंझुनू जिले के चिड़ावा निवासी मुकेश कुमारी (37 वर्ष) और बाड़मेर जिले के चावा गांव निवासी मानाराम (38 वर्ष) के बीच अक्टूबर 2024 में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. देखते ही देखते दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता गहराता चला गया.

Add Zee News as a Preferred Source

अक्सर झुंझुनू से लगभग 600 किलोमीटर कार चलाकर मनराम से मिलने जाता थी. एक बार जब उसने शादी की मांग की, तो बवाल मच गया. वहीं, इसी कड़ी में 10 सितंबर को मुकेश कुमारी बाड़मेर पहुंची और मानाराम के घर पर ही रुकी. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान किसी विवाद के चलते मानाराम ने अपने ही घर में मुकेश कुमारी की हत्या कर दी. हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने महिला का शव उसकी ही कार में रख दिया और कार को रीको थाना क्षेत्र के शिव नगर में खड़ा कर दिया.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
स्थानीय लोगों ने जब कार में महिला का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा स्वयं पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. इसके साथ ही फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल), डॉग स्क्वॉड और मोबाइल क्राइम यूनिट की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी, ताकि किसी को शक न हो. लेकिन शुरुआती जांच में ही मामला हत्या का निकला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सोशल मीडिया के जरिए बने रिश्तों पर भी एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं कि किस हद तक भरोसा करना सही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More