Rajasthan Crime: पति का अफेयर... खुला राज तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में सब

Barmer Crime News: बाड़मेर में पति के अफेयर का राज खुलने पर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी. पीहर पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

Rajasthan Crime: पति का अफेयर... खुला राज तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में सब

Rajasthan News: बाड़मेर जिले के रीको थाना क्षेत्र के बलदेव नगर मोहल्ले में शनिवार सुबह एक 21 वर्षीय महिला खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ससुराल वालों का कहना है कि खुशबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि पीहर पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

खुशबू के ताऊ सांवताराम परमार ने रीको थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने खुशबू के पति खेताराम, ससुर मोहनलाल, सास पाचीदेवी और ननद जसोदा पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. सांवताराम ने बताया कि मृतका खुशबू की शादी 29 नवंबर 2023 को खेताराम माली से हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद से ही खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था. कई बार उसके साथ मारपीट की गई और यहां तक कि उसे घर से भी बाहर निकाल दिया गया. समाज के लोगों द्वारा ससुराल वालों को समझाइश के बाद खुशबू को वापस ससुराल भेजा गया था, लेकिन वहां उसे फिर से टॉर्चर किया गया.

पीहर पक्ष का यह भी कहना है कि खुशबू के पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे. 12 मार्च की रात खुशबू ने जब इस बात पर एतराज किया, तो उसके साथ फिर मारपीट हुई और उसे घर से निकाल दिया गया. समाज के लोगों ने 5 अप्रैल को समझाइश के लिए बैठक की, जिसमें ससुराल वालों ने अपनी गलती मानी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ASP नितेश आर्य ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध है. पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. मृतका का पति पेशे से कार ड्राइवर है, और खुद खुशबू हाउस वाइफ थी. पीहर पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Trending news