NLUJ में 25 प्रतिशत स्थानीय छात्रों का आरक्षण बरकरार,हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स में स्थानीय छात्रों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की याचिका को खारिज कर दिया.  

NLUJ में 25 प्रतिशत स्थानीय छात्रों का आरक्षण बरकरार,हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज
Image Credit: Rajasthan High CourtSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी की खंडपीठ ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स में स्थानीय छात्रों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की नीति को यथावत रखते हुए याचिका को खारिज कर दिया.

हाईकोर्ट में अनिंदिता बिस्वास और अन्य की ओर से स्थानीय छात्रों के लिए 25 प्रतिशत सीटे आरक्षित करने की नीति को चुनौती दी थी. याचिका पेश करते हुए स्थानीय आधारित आरक्षण की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया है.

Add Zee News as a Preferred Source

सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि राजस्थान राज्य ने विवादित अधिसूचना के माध्यम से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर को देश भर में अपनी सहयोगी एनएलयू द्वारा अपनाई जाने वाली मानक संरचना के साथ संरेखित किया है. ऐसा करने में राज्य ने न तो मनमाने ढंग से काम किया है और न ही उसने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर अधिनियम 1999 के तहत वैधानिक योजना का उल्लंघन किया है.

इस तरह के आरक्षण प्रावधानों को अपनाना एक सुसंगत और विकसित राष्ट्रीय नीति ढांचे को दर्शाता है, जिसके तहत एनएलयू की स्थापना और वित्तपोषण करने वाले राज्य स्थानीय छात्रों के लिए पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता के साथ संस्थान के राष्ट्रीय चरित्र को संतुलित करना चाहते हैं.

इस तरह के अधिवास-आधारित आरक्षण भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के तहत समानता संहिता के अनुरूप हैं. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया. हाईकोर्ट ने अधिवास आधारित आरक्षण की नीति को वैध ठहराया है. यह निर्णय प्रवेश के लिए स्थानीय छात्रों के आधार पर कोटा लागू करने के विश्वविद्यालय के अधिकार को बरकरार रखता है.

Reporter-Rakesh Kumar Bhardwaj

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More