Rajasthan News: भरतपुर शहर में एक निजी अपस्ताल में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली का करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर शहर में एक निजी अपस्ताल में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली का करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे. मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधक से बातचीत की तो कोई संतुष्ट जनक जवाब नहीं मिला. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक जघीना गेट निवासी 44 वर्षीय रोशन सिंह पुत्र रामस्वरूप मजदूरी का काम करता था. पिछले तीन चार माह से अस्पताल में मजदूरी करने आ रहा था. सुबह 8:30 बजे अस्पताल की ओर से फोन गया कि रोशन की तबीयत खराब है आईसीयू में भर्ती है उपचार जारी है. उसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रोशन से नहीं मिलने दिया गया.
यह भी पढ़ें- जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो यात्रियों से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट
थोड़ी देर में बताया गया कि उसकी मौत हो गई है, लेकिन अस्पताल प्रबंधक की ओर से परिजनों को मौत का कारण नहीं बताया गया. इससे परिजन नाराज हो गए. सूचना मिलते ही और लोग भी अस्पताल पहुंचे. भीड़ को देख कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अभी अस्पताल की ओर से शव को नहीं दिया गया है. परिजन और अस्पताल प्रबंधक के बीज वार्ता चल रही है.
मृतक व्यक्ति की 8 बहने हैं, सबकी शादी हो चुकी है. यह 8 बहनों के बीच इकलौता भाई था. मृतक के तीन बच्चे है. जिनमें बड़ी बेटी छवि 10 वीं क्लास, भावेश 9वीं क्लास, देवेश 6 छठीं क्लास में पढ़ाई करते हैं. मृतक के बुजुर्ग मां बाप हैं, जो मजदूरी करते हैं.
मृतक पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी. बेटे की मौत की खबर सुनकर बुजुर्ग मां-बाप, पत्नी, बच्चे और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले को लेकर एसएचओ कोतवाली विनोद मीणा का कहना कि अस्पताल में काम करने वाले एक मजदूर कि करंट लगने से मौत हुई है. मजदूर के परिजनों से वार्ता चल रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Devendra Singh