&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Transfer Of District Judges: राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला न्यायिक कैडर के कई न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए है. इसके साथ ही दो अधिकारियों को आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए एपीओ भी किया गया है. रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के पद पर नए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.
आदेश के मुताबिक अश्विनी विज को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीकानेर, दिनेश कुमार गुप्ता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जालौर तथा हारूण को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्यावर भेजा गया है. अजीत कुमार हिंगड़ को स्पेशल जज, स्पेशल कोर्ट फॉर ट्रायल ऑफ बम ब्लास्ट केस, जयपुर मेट्रोपॉलिटन-II नियुक्त किया गया है. इसके अलावा रविन्द्र कुमार को श्रीगंगानगर, भंवर लाल बुगालिया को जयपुर जिला, संजीव मोंगा को धौलपुर और केशव कौशिक को दौसा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है.अल्का शर्मा को राजसमंद, सोनिका पुरोहित को चूरू, मानसिंह चुंडावत को चित्तौड़गढ़ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का दायित्व सौंपा गया है. दीक्षा को जज, स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट केसेज संख्या-2 जयपुर मेट्रोपॉलिटन-I नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही पुरूषोत्तम लाल सैनी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाथद्वारा तथा बलजीत सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश भरतपुर बनाया गया है.
इस बीच विशाल भार्गव को आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए मुख्यालय जिला एवं सत्र न्यायालय जयपुर मेट्रोपॉलिटन-II में रखा गया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश भीलवाड़ा पद से अभय जैन को एपीओ करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ मुख्यालय भेजा गया है. वहीं एडीजे सवाईमाधोपुर पर पदस्थ भावना भार्गव को भी आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए जयपुर मेट्रोपॉलिटन-II मुख्यालय में रखा गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!