&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के मानसून की अच्छी बारिश के बाद बांधों में पानी की आवक तेजी से हो रही है. सबसे खास बात ये है कि रेगिस्तानी इलाकों के बांधों में नया रिकॉर्ड बन गए है. मानसून की मूसलाधार बारिश से रेगिस्तान की नदियों, बांधों की तस्वीर बदल गई है. आखिर रेगिस्तान कैसे पानी-पानी हो गया.
थार का रेगिस्तान पानी-पानी
थार का रेगिस्तान अब पानी पानी होता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसके बाद से रेगिस्तान में पानी का संकट कम हो सकता है. जोधपुर संभाग के बांधों में 70 प्रतिशत पानी जमा हो गया है. राजस्थान में मूसलाधार बारिश रोजाना रिकार्ड तोड रही है. लेकिन इसी मानूसन के बीच राजस्थान के रेगिस्तान के बांधों में सालों बाद फुल होने लगे हैं. रेगिस्तान के बांधों में पानी आने से पेयजल संकट दूर होने लगा है. जल संसाधन विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक जोधपुर संभाग के 117 बांधों में 70 प्रतिशत पानी की चुका है. जोधपुर में सालों बाद ऐसा मौका होगा कि जब रेगिस्तानी इलाकों के बांध फुल होने लगे हैं. जोधपुर जोन के 40 बांधों में से 18 बांध 100 प्रतिशत फुल हो गए.
जोधपुर जोन के 40 बांधों का रिकॉर्ड
| बांधों की संख्या | बांधों में पानी |
| 18 बांध | 100 प्रतिशत |
| 7 बांध | 80 प्रतिशत |
| 5 बांध | 50 प्रतिशत |
| जोन के कुल 40 बांध | 63 प्रतिशत |
जोधपुर जोन के ये 18 बांध फुल
टोकरा, बुला, गिरोलिया, कंटालिया, मालपुरिया, सादडी, राजसागर, बनीवास, धरिया, मिठरी, हेमावास, बांकली, गिरीनंदा, गजनई, रायपुर लूणी बांध ओवरफ्लो हो गए हैं. कोटा-बांसवाडा संभाग के बांधों में सबसे ज्यादा 94 प्रतिशत, जयपुर में 81 प्रतिशत, भरतपुर में 56 प्रतिशत, उदयपुर संभाग के बांधों में 60% पानी की मात्रा दर्ज की गई है. ऐसे में मानसून का पूरा एक महीना और है. ऐसे में अभी थार के रेगिस्तान की तस्वीर और बदल सकती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!