Jaisalmer News: जैसलमेर से कश्मीर वैली गए बड़ी संख्या में सैलानी अपने परिवार के साथ पहलगाम के होटल में फंसे हुए हैं. हलगाम प्रशासन द्वारा सभी होटल संचालकों को फिलहाल अगले आदेशों तक किसी भी सैलानी को होटल से चेकआउट करने पर अंतरिम रोक लगाई है.
Trending Photos

Jaisalmer News: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए हमले के बाद जहां देशभर में इसकी चर्चाएं जोरों पर है हर कोई इस हमले की निंदा कर रहा है. ऐसे में जैसलमेर से कश्मीर वैली गए बड़ी संख्या में सैलानी अपने परिवार के साथ पहलगाम के होटल में फंसे हुए हैं.
पहलगाम प्रशासन द्वारा सभी होटल संचालकों को फिलहाल अगले आदेशों तक किसी भी सैलानी को होटल से चेकआउट करने पर अंतरिम रोक लगाई है. इसके कारण ये सैलानी होटल में ही रुकने को मजबूर हैं. प्रशासन के बिना अनुमति के वे होटल से रवाना नहीं हो सकते और ऐसे में अब उनके परिवार को उनकी चिन्ता सताने लगी है.
जैसलमेर से भाटिया समाज के करीब 32 लोग अपने बच्चों समेत पहलगाम की एक होटल में दहशत के साए में हैं. आतंकी हमले के दौरान भी वे घटना स्थल से महज 4 किलोमीटर दूर थे. अब हमले के बाद से सभी को होटल से चेकआउट करने को भी नहीं मिल रहा है.
मंगलवार को जो आतंकी हमला पहलगाम में हुआ. ये लोग तब घटनास्थल से मात्र 3-4 किमी की दूरी पर ही थे. जब वे एक टूरिस्ट स्पॉट पर थे तब उनके कैब के ड्राइवर ने बताया कि हमें तुरंत होटल पहुंचना है, क्योंकि आतंकी हमला हुआ है और कई लोगों के मरने की आशंका है.
जैसे ही इन्हें इस खबर का पता चला वे सहम गए और तुरंत अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर होटल के लिए रवाना हुए. होटल पहुंचने के दौरान आसपास की दुकानें इस हमले के बाद बंद होना शुरू हो गई थी. पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था. सिक्योरिटी बल कड़ी सुरक्षा के साथ गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे.