जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'रेड्डी अन्ना' ऐप से ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur News: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने इलाके में एक घर में दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 8 महाराष्ट्र के और एक बिहार का रहने वाला है.

जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'रेड्डी अन्ना' ऐप से ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने इलाके में एक घर में दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 8 महाराष्ट्र के और एक बिहार का रहने वाला है. पूछताछ में सामने आया कि ये लोग इस घर में बैठकर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मोटी रकम वसूल रहे थे.

हालांकि इनका हैंडलर कहीं दूसरी जगह पर बैठकर इन्हें हैंडल कर रहा था. पुलिस की टीमों ने यहां से 31 मोबाइल 13 एटीएम और पांच लैपटॉप जप्त किए हैं. साथ ही हिसाब किताब की डायरी भी पुलिस ने जप्त की है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग लिंक के जरिए लोगों को ऑनलाइन गेम से जोड़ने और फिर उनसे पैसा वसूल कर उन्हें ऑनलाइन गेम खेलवाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कुछ एक लोगों को तो जीतने पर राशि दे दी जाती, लेकिन यदि कोई बड़ी राशि जीत लेता तो उसे रुपए नहीं दिए जाते और इस तरीके से इन बदमाशों ने लोगों को शिकार बनाना शुरू किया. यह साइबर ठग लोगों को मोबाइल पर रेड्डी अन्ना ऐप डाउनलोड करवाते और फिर उसे गेम खिलवाते थे.

पुलिस की टीमें पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए SIT के गठन की बात भी कही है, ताकि जिन भोले भाले लोगों से इन्होंने पैसे वसूल किए हैं उन्हें वापस रुपए लौटाये जा सके. पुलिस ने उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

साथ ही धोखाधड़ी की धाराएं भी इस मुकदमे में आगे जोड़ने की बात कही है. बरहाल इस तरीके से ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. साथ ही जोधपुर पुलिस ने अगले महीने से लोगों को अवेयर करने के लिए एक कैम्पेन शुरू करने की भी बात कही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More