Rajasthan News: करोड़ों की ठगी कर प्रदेश के लोगों को बड़ा चूना लगाने वाली नेक्सा एवरग्रीन पर अब पुलिस के साथ ईडी ने भी शिकंजा करना शुरू कर दिया है. ईडी की टीमों ने आज राजस्थान में कई इलाकों में कार्रवाई की.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान में करोड़ों की ठगी कर प्रदेश के लोगों को बड़ा चूना लगाने वाली नेक्सा एवरग्रीन पर अब पुलिस के साथ ईडी ने भी शिकंजा करना शुरू कर दिया है. ईडी की टीमों ने आज राजस्थान में कई इलाकों में कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि ईडी की टीमों ने जोधपुर, जयपुर और कुछ अन्य शहरों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.
जोधपुर के करवड़ थाने सहित कई थानों में नेक्सा एवरग्रीन पर धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं. करवड़ थाना पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था और उन्हें जेल भिजवा दिया था, उसके बाद अब ईडी की टीम में इस मामले की जांच में पहुंची है.
बताया जा रहा है कि बीजेपी इलाके में एक कार्यालय में ईडी की टीम पहुंची, लेकिन पता चला कि यह कार्यालय पहले ही खाली कर दिया गया है. इसके चलते ईडी की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा. नेक्सा एवरग्रीन के बारे में बताया जा रहा है कि यह कंपनी 2021 में रियल एस्टेट एक्टिविटी के लिए रजिस्टर्ड हुई थी.
जांच में सामने आया कि इस कंपनी ने जोधपुर में भी कुछ एजेंट को काम सौंप रखा था. इन एजेंटों ने लोगों को झांसा दिया कि कंपनी में इन्वेस्टमेंट करने पर मोटा मुनाफा होगा. कंपनी का अहमदाबाद के पास धोलेरा गांव में बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है.
यहां इन्वेस्टमेंट करने के बाद एक बड़ा लाभ मिलेगा, जिसके चलते कई लोग इसके झांसे में आ गए और अपनी मोटी कमाई को गवा बैठे. जोधपुर में नेक्सा एवरग्रीन के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हुए सबसे अधिक पीड़ित सरकारी कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी बताए जा रहे हैं.
बड़ी वित्तीय अनियमिताओं के घोटाले की जांच ईडी कर रही है. बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने लोगों से मोटी रकम वसूली और रातों-रात अपने कार्यालय बंद कर दिए, जिसके चलते लोगों को करोड़ों का नुकसान हुआ. अब पूरे मामले की जांच ईडी कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Bhupendra Bishnoi