Balotra News: बालोतरा में जहरीले पानी का कहर! 14 अगस्त को हनुमान बेनिवाल के नेतृत्व में किसानों की उग्र आंदोलन की तैयारी

Rajasthan News: बालोतरा के डोली, अराबा, कल्याणपुर व आसपास में जोधपुर की फैक्ट्रियों से जहरीला पानी खेतों व पीने के स्रोतों को दूषित कर रहा है. फसलें बर्बाद, जलजनित बीमारियां बढ़ीं. ग्रामीणों ने आरएलपी नेता थानसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विरोध किया.

Balotra News: बालोतरा में जहरीले पानी का कहर! 14 अगस्त को हनुमान बेनिवाल के नेतृत्व में किसानों की उग्र आंदोलन की तैयारी
Image Credit: balotra protest hanuman beniwal

Balotra News: राजस्थान के बालोतरा जिले के डोली, अराबा, कल्याणपुर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जोधपुर की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला जहरीला और रासायनिक पानी एक गंभीर समस्या बन चुका है. यह दूषित पानी नालों और जोहड़ों के जरिए खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें नष्ट हो रही हैं और पीने का पानी पूरी तरह प्रदूषित हो गया है. स्थिति इतनी विकट है कि गांवों में जलजनित बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने डोली टोल प्लाजा के पास विरोध प्रदर्शन किया. यह धरना आरएलपी नेता थानसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में हुआ. प्रशासन से टेंट लगाने की अनुमति न मिलने के बावजूद ग्रामीण भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे डटे रहे.

14 अगस्त को हनुमान बेनीवाल करेंगे आंदोलन
धरना स्थल पर पुलिस बल की भारी मौजूदगी रही. थानसिंह राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना था कि शांतिपूर्ण आंदोलन करना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसानों को डराकर हटाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो 14 अगस्त को आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में आंदोलन और ज्यादा तेज किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

कई सालों से जहरीला पानी छोड़ रही हैं फैक्ट्रियां
ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्रियों का जहरीला पानी कई वर्षों से लगातार गांवों में पहुंच रहा है, जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता खत्म हो रही है और खेत बंजर हो रहे हैं. पशुओं के लिए पीने योग्य पानी की भी भारी कमी है. कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो यह संघर्ष जिला स्तर पर बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा और तब तक जारी रहेगा जब तक जोधपुर की फैक्ट्रियों से निकलने वाला रासायनिक पानी गांवों में आना पूरी तरह बंद नहीं हो जाता.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author