&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Barmer News: बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल जैसलमेर घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया हैं. उन्होंने अपने X सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा हैं कि जैसलमेर जिले के डांगरी गांव से सामने आया वीडियो कानून-व्यवस्था की पूरी नाकामी को उजागर करता है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं, लेकिन भाजपा के एक नेता खुलेआम पुलिस अधिकारी के वाहन और जेसीबी पर चढ़ जाते हैं. इतना ही नहीं, वह धरनास्थल पर भड़काऊ भाषण देकर युवाओं को उकसाते भी नजर आते हैं.
पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी है
यह स्थिति बेहद शर्मनाक है, जहां सत्ता पक्ष से जुड़े लोग ही कानून का मजाक बना रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी है. सवाल यह है कि जब जनता को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी सत्ता और प्रशासन पर है, तो वही लोग कानून-व्यवस्था को कमजोर करने में क्यों लगे हुए हैं.
खेतसिंह हत्या मामले पर बोले
दरअसल, मामला खेतसिंह भाटी की हत्या का है. पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। जरूरत है कि इस हत्या की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर कठोर सजा दी जाए. अपराधी को सिर्फ अपराधी की नज़र से देखा जाना चाहिए.
सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा
अपने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में बेनीवाल ने लिखा कि अफसोस की बात है कि कुछ जनप्रतिनिधि इस संवेदनशील मौके पर भीड़ को भड़काकर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने और दंगा कराने का प्रयास कर रहे हैं. यह न केवल गैरजिम्मेदाराना बल्कि निंदनीय कृत्य है. सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मांग की है कि इस घटना में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और प्रशासनिक लापरवाही पर भी अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए और सीमांत क्षेत्र का भाईचारा एवं सौहार्द किसी भी कीमत पर राजनीति की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Barmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!