Rajasthan News: जोधपुर दौरे पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रोटरी क्लब संस्कार के लंगड़ी एक्सप्रेस कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की बात कही और खुद भी लंगड़ी खेलकर बचपन की यादें ताजा कीं. साथ ही समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों पर निर्देश दिए.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर में रहीं. इस दौरान शनिवार सुबह वे रेलवे स्टेडियम पहुंची. जहां रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की ओर से आयोजित लंगडी एक्सप्रेस कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम में उद्योग राज्य मंत्री के के बिश्नोई, विधायक अतुल भंसाली, महापौर उत्तर कुंती परिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं.
लंगडी एक्सप्रेस में लिया भाग
इस अवसर पर दिया कुमारी ने लंगडी एक्सप्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार जताया. दिया कुमारी ने कहा कि लंबे समय बाद आज लंगडी खेल में खेलने का अवसर मिला, निश्चित रूप से यह हमारे हेरिटेज खेल हैं और भारत में ही इस तरह की हेरिटेज संस्कृति मौजूद है. हम सभी को इस संस्कृति को सहेजने का प्रयास करना चाहिए.
क्या बोलीं डिप्टी सीएम?
उन्होंने कहा कि मैं रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार का आभार करती हूं. जिन्होंने भारत के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की है और निश्चित रूप से अब इस जन जागृति के बाद प्रदेश एवं देश के विभिन्न जगहों में भी इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होगी. रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार को इस आयोजन के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड नाम करने पर मैं संस्था के सभी सदस्यों को बधाई देती हूं.
विधानसभा सत्र में उठाएंगी जनता के मुद्दे
उन्होंने कहा कि कल जोधपुर में उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है और उन्हें निर्देशित किया कि जहां कहीं भी कार्य योजना में कमी है उसमें सुधार किया जाए. दिया कुमारी ने कहा कि जल्द ही विधानसभा के सत्र शुरू होने वाला है और इस विधानसभा सत्र में जनता से जुड़े जो मुद्दे हैं, उन मुद्दों को रखा जाएगा. मैं उम्मीद करती हूं कि विपक्ष भी हमारा इसमें सहयोग करेगा और हम सभी मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान कर सकेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!