बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया अरेस्ट, विदेश भेजने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप

Devendra budia arrested: 20 वर्षीय युवती के साथ रेप के मामले में बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार है.

बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया अरेस्ट, विदेश भेजने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप
Image Credit: Devendra budia arrestedSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Devendra budia arrested: बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 20 वर्षीय युवती के साथ रेप के मामले में बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है.

गिरफ्तारी के बाद बूड़िया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 25 जून को मुक्तिधाम मुकाम में लिए गए निर्णय का पालन करते हुए आज स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा के आईओ पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच में सहयोग के लिए उपस्थित हुआ, ताकि मेरे खिलाफ चल रहे षड्यंत्र से पर्दाफाश हो सके.

Add Zee News as a Preferred Source

रातानाडा जोधपुर के थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि देवेंद्र बूड़िया को हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है. हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना कर जाप्ता मांगा था. गिरफ्तारी से बचने के लिए देवेंद्र बूड़िया सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन राहत नहीं मिली.

हिसार पुलिस लगातार एक्टिव थी और राजस्थान में कई जगह दबिश दे रही थी. देवेंद्र बूड़िया के पीए कल्पेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, लेकिन बूड़िया इस मामले में लगातार फरार चल रहा था.

हाल ही में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल बिश्नोई के बेटे कुलदीप बिश्नोई के साथ देवेंद्र बूड़िया का विवाद भी सामने आया था और कई बार सोशल मीडिया पर लाइव आकर देवेंद्र बूड़िया ने कुलदीप बिश्नोई के बारे में बयान बाजी की. पीड़िता ने आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था.

पीड़िता को विदेश जाना था इसलिए बूड़िया ने उसे भरोसा दिलाया कि वह मदद करेगा, लेकिन बताया जाता है कि चंडीगढ़ के एक होटल में बुलाकर बूड़िया ने उसके साथ नशे में यौन शोषण किया और उसका वीडियो बनाया. साथ ही विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी.

पीड़िता का आरोप है कि देवेंद्र बूड़िया ने उसे जयपुर में बुलाकर भी उसके साथ यौन शोषण किया. साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी और अब आखिरकार हरियाणा पुलिस ने देवेंद्र बूड़िया को गिरफ्तार कर लिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More